{"_id":"5b449d794f1c1b78468b5ad9","slug":"181531223417-gurgaon-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैंगस्टर ने प्रॉपर्टी डीलर से मांगी रंगदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैंगस्टर ने प्रॉपर्टी डीलर से मांगी रंगदारी
Updated Tue, 10 Jul 2018 05:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गैंगस्टर ने प्रॉपर्टी डीलर से मांगी रंगदारी
-सुशांत लोक थाना पुलिस ने किया मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। प्रॉपर्टी डीलर को फोन कर रंगदारी मांगने और न देने पर परिवार सहित जान से मारने की धमकी देने का मामला सुशांत लोक थाना पुलिस ने दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हालांकि कितने रुपये मांगे है, इसका खुलासा नहीं हुआ है।
पुलिस के अनुसार सेक्टर-43 स्थित रॉयल होम्स सोसाइटी निवासी धर्मबीर डागर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते हैं। उनके भाई प्रकाश को 20 मार्च को नाहरपुर रूपा निवासी जॉनी हंस ने गोली मार दी थी। इस घटना में प्रकाश घायल हुआ था। अब सोमवार देर रात उसे नाहरपुर रूपा निवासी गैंगस्टर कोशल का फोन आया। जिसने उससे रुपयों की मांग की। आरोप है कि रुपये न देने पर उसे व परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी। मामले की जांच कर रहे सहायक उप निरीक्षक चुन्नी लाल का कहना है कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार सभी कड़ियों को जोड़कर मामले की जांच की जा रही है।
---------