फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   जीवन बीमा के नाम पर ठगे 25 लाख रुपये

जीवन बीमा के नाम पर ठगे 25 लाख रुपये

Tue, 10 Jul 2018 05:20 PM IST
Updated Tue, 10 Jul 2018 05:20 PM IST
विज्ञापन
जीवन बीमा के नाम पर ठगे 25 लाख रुपये
जीवन बीमा के नाम पर ठगे 25 लाख
विज्ञापन

क्रॉसर..
- बंद करवाए गए बीमा को दोबारा शुरू करने का दिया था झांसा
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। जीवन बीमा के नाम पर धोखाधड़ी कर 25 लाख रुपये ठगने का मामला पुलिस ने दर्ज किया है। आरोपियों ने अलग-अलग समय में एक साल के दौरान ही यह राशि अलग-अलग बैंक खातों में जमा कराई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस के अनुसार सेक्टर-10ए निवासी आर एल यादव ने बताया कि उन्होंने अपना जीवन बीमा करवाया हुआ था। जिसे करीब डेढ़ वर्ष पहले उन्होंने बंद करवा कर रुपये वापस निकलवा लिए थे। बीमा बंद करवाने के कुछ दिन बाद उसे हैदराबाद से आशीष रघुवंशी, मुंबई से हरीश रावत का फोन आया, जिन्होंने स्वयं को बीमा कंपनी का अधिकारी बताया। इन्होंने बंद किए गए जीवन बीमा को दोबारा शुरू करने का झांसा देकर उनसे एक वर्ष के दौरान करीब 25 लाख रुपये विभिन्न बैंक खातों में जमा करवाए। जब पीड़ित को अपने साथ हुए धोखे के बारे में पता लगा तो उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस को दी। सेक्टर-10 थाना के अतिरिक्त प्रभारी उप निरीक्षक दिनकर ने बताया कि मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

-------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed