फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   डीएलएफ फेज-3 में पेयजल संकट, लोग परेशान

डीएलएफ फेज-3 में पेयजल संकट, लोग परेशान

Tue, 10 Jul 2018 05:00 PM IST
Updated Tue, 10 Jul 2018 05:00 PM IST
विज्ञापन
डीएलएफ फेज-3 में पेयजल संकट, लोग परेशान
डीएलएफ फेज-3 में पेयजल संकट, लोग परेशान
विज्ञापन

क्रॉसर...
- टैंकरों के सहारे चला रहे गुजारा
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। गर्मी बढ़ने के साथ ही शहर के पॉश इलाके डीएलएफ में भी पानी को लेकर हाहाकार मचने लगा है। पर्याप्त पेयजल आपूर्ति न होने के कारण लोगों को लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उनकी मानें तो इलाके में महज 15-20 मिनट ही पानी की आपूर्ति हो पाती है। इतने कम समय में रोजमर्रा के उपयोग में आने लायक पानी भी घरों में स्टोर नहीं हो पाता है। इससे अब लोगों को बाजार से टैंकर खरीदकर गुजारा चलाना पड़ रहा है।

डीएलएफ फेज-3 निवासी प्रवीन गोयल ने बताया कि कॉलोनाइजर क्षेत्र में कम पेयजल की आपूर्ति की जा रही है। बीते कुछ दिनों से यह आपूर्ति सुबह और शाम दोनों टाइम मिलाकर महज 15-20 मिनट ही हो रही है। इसके कारण यहां रहने वाले 1500 से अधिक परिवारों को पेयजल की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। आलम यह है कि अब लोग बूंद-बूंद के लिए भी मोहताज हो गए हैं। अन्य निवासी विमल पुरी की मानें तो लगातार शिकायत के बाद भी पानी की आपूर्ति के समय में बढ़ोतरी नहीं की जा रही है। वहीं क्षेत्र में बिजली कटौती भी पेयजल किल्लत का मुख्य कारण बन गई है। अधिकांश समय बिजली न होने के कारण लोग पानी नहीं भर पाते हैं। इसके कारण लोगों को अब 1500 से 2000 रुपये में बाजार से टैंकर खरीदकर गुजारा चलाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

-------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed