{"_id":"6b096cfe1890c6c7f70bd5b5","slug":"150-students-participated-in-the-block-level-gita-mahotsav-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-108613-2026-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: खंड स्तरीय गीता महोत्सव में 150 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: खंड स्तरीय गीता महोत्सव में 150 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा
विज्ञापन
- 21 स्कूलों के विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में दिखाई प्रतिभा, विजेता जिला स्तरीय प्रतियोगिता में लेंगे हिस्सा
संवाद न्यूज एजेंसी
पटौदी। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पटौदी में शिक्षा निदेशालय हरियाणा के निर्देश पर खंड स्तरीय गीता महोत्सव-2026 आयोजित किया गया। इसमें पटौदी क्षेत्र के 21 सरकारी और गैर सरकारी विद्यालयों के करीब 150 विद्यार्थियों ने भाग लिया। महोत्सव में कक्षा छह से आठवीं और नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों के लिए अलग-अलग श्रेणियों में निबंध लेखन, भाषण, संवाद, प्रश्नोत्तरी, पेंटिंग और गीता श्लोकोच्चारण प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।
पहली श्रेणी में पेंटिंग में लक्ष्मी सीनियर सेकेंडरी स्कूल राठीवास, प्रश्नोत्तरी में राजकीय उच्च विद्यालय गुढ़ाना, निबंध लेखन में राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल पटौदी और भाषण में राजकीय उच्च विद्यालय राठीवास प्रथम रहा। दूसरी श्रेणी में संवाद और प्रश्नोत्तरी में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खोड़, निबंध लेखन में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जाटौली और भाषण में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पटौदी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। आयोजकों ने विजेताओं को बधाई दी। प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वाले विद्यार्थी दो से चार दिसंबर तक जिला स्तरीय प्रतियोगिता में खंड का प्रतिनिधित्व करेंगे।