{"_id":"69ff3aefd62fb242670d09f2","slug":"150-lakh-duped-in-the-name-of-kidney-transplant-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-87433-2026-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: किडनी ट्रांसप्लांट कराने के नाम पर 1.50 लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: किडनी ट्रांसप्लांट कराने के नाम पर 1.50 लाख ठगे
विज्ञापन
साइबर अपराध थाना पूर्व में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। जालसाजों ने किडनी ट्रांसप्लांट कराने के नाम पर एक व्यक्ति से करीब 1.50 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित ने लगातार रुपयों की मांग करने और इलाज के नाम पर लगातार तारीख देने से संदेह होने पर पुलिस को शिकायत दी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने 7 मई को साइबर अपराध थाना पूर्व में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।
न्यू गुरुग्राम क्षेत्र में रहने वाले योगेंद्र सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनको किडनी से संबंधित समस्या थी। वे सेक्टर-44 स्थित एक निजी अस्पताल में किडनी का उपचार करा रहे थे। इस दौरान उनकी ऑनलाइन माध्यम से एक व्यक्ति से बात हुई। उक्त व्यक्ति ने योगेंद्र सिंह को सीनियर डॉक्टर व स्टाफ से जान-पहचान होने की बात कहकर किडनी ट्रांसप्लांट कराने की बात कही। आरोप है कि इलाज व किडनी ट्रांसप्लांट के नाम पर जालसाज ने 27 जनवरी से 28 अप्रैल के बीच करीब 1.50 लाख रुपये ठग लिए। किडनी ट्रांसप्लांट के नाम पर उन्हें हर बार तारीख दी जाने लगी।
पीड़ित योगेंद्र सिंह ने जब इस बारे में अस्पताल के डॉक्टर व स्टाफ से जानकारी ली तो उनके साथ धोखाधड़ी होने के बारे में पता चला। पीड़ित ने साइबर पुलिस से जालसाज के खिलाफ कार्रवाई करने व रुपये वापस दिलाने की गुहार लगाई है। पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई कर रही है।