फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   12th-grade student in Gurugram committed suicide by jumping from the 18th floor

दर्दनाक घटना: 12वीं के छात्र ने 18वीं मंजिल से कूदकर की आत्महत्या, इस वजह से करने लगा था अपमानित महसूस

Fri, 31 Oct 2025 08:56 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम Published by: विकास कुमार Updated Fri, 31 Oct 2025 08:56 PM IST
सार

गुरुवार रात को उसने पहले मां के पैर दबाए थे। बाद में अपने कमरे में जाने की बात कहकर वहां से चला गया था। मृतक के पिता एक निजी कंपनी में काम करते हैं। बताया जा रहा है कि शुक्रवार करीब चार बजे वह लिफ्ट से 18वीं मंजिल पर गया और वहां से छलांग लगा दी। 

विज्ञापन
12th-grade student in Gurugram committed suicide by jumping from the 18th floor
18वीं मंजिल से कूदकर छात्र ने दी जान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीमारी से दुखी एक 12वीं कक्षा के छात्र ने शुक्रवार अल सुबह 18वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक एक निजी स्कूल में पढ़ाई कर रहा था।

विज्ञापन

नहीं रोक पाता था पेशाब
जांच अधिकारी एएसआई बलविंदर ने बताया कि गुरुग्राम सेक्टर-108 स्थित एक सोसाइटी में छात्र अपने परिवार के साथ 10वीं मंजिल पर रहता था। कई साल पहले छात्र की कमर और पैर में चोट लग गई थी। कमर की चोट के कारण वह अपने पेशाब को रोक नहीं पाता था। ऐसे में सबके सामने उसका पेशाब निकल जाने से वह काफी दुखी रहता था। इसकी वजह से वह मानसिक रूप से परेशान रहने लगा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मरने से पहले दबाए मां के पैर
गुरुवार रात को उसने पहले मां के पैर दबाए थे। बाद में अपने कमरे में जाने की बात कहकर वहां से चला गया था। मृतक के पिता एक निजी कंपनी में काम करते हैं। बताया जा रहा है कि शुक्रवार करीब चार बजे वह लिफ्ट से 18वीं मंजिल पर गया और वहां से छलांग लगा दी। आर्यन की मौके पर ही मौत हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed