फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   1.24 lakh rupees withdrawn from the account

Gurugram News: खाते से निकाले 1.24 लाख रुपये

Sun, 19 Oct 2025 05:48 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 19 Oct 2025 05:48 PM IST
विज्ञापन
1.24 lakh rupees withdrawn from the account
एचडीएफसी बैंक का कर्मचारी बनकर क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का दिया था झांसा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। जालसाज ने क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने की बात कहकर एक व्यक्ति के क्रेडिट कार्ड अकाउंट से 1,24,300 रुपये निकाल लिए। जालसाज ने एचडीएफसी बैंक का कर्मचारी बनकर ठगी को अंजाम दिया। पीड़ित की शिकायत पर साइबर अपराध थाना मानेसर में एफआईआर दर्ज की गई है।
ईस्ट राजीव नगर निवासी रतन लाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह आईएमटी मानेसर स्थित एक कंपनी में 34 साल से नौकरी कर रहा है। चार सितंबर को उनके मोबाइल पर एक अनजान नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को एचडीएफसी बैंक का कर्मचारी बताते हुए क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने की बात कही। रतन लाल की सहमति पर काॅल करने वाले ने उनके व्हाट्सएप पर एपीके फाइल भेजी और उसमें जानकारी भरने के लिए कहा।
विज्ञापन

रतन लाल ने क्रेडिट कार्ड संबंधी जानकारी एपीके फाइल में भर दी। इसके बाद आठ सितंबर को उसके बैंक खाते से 51,374 रुपये व 51,374 रुपये और 11 सितंबर 20,459 रुपये व एक हजार रुपये डेबिट हो गए। क्रेडिट कार्ड की स्टेटमेंट देखने के बाद पता चला कि जालसाज ने रतन लाल के खाते से कुल 1,24,300 रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने पुलिस से जालसाज के खिलाफ कार्रवाई करने और रुपये वापस दिलाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed