{"_id":"6a6900e89900b29ac702a84f","slug":"120-accident-damaged-and-broken-down-vehicles-were-towed-away-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-95979-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: दुर्घटनाग्रस्त व खराब हुए 120 वाहनों को टो करके हटवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: दुर्घटनाग्रस्त व खराब हुए 120 वाहनों को टो करके हटवाया
विज्ञापन
गुरुग्राम। दिल्ली-जयपुर हाईवे (एनएच-48) पर दुर्घटनाग्रस्त व खराब हुए वाहनों को यातायात पुलिस द्वारा रिकवरी क्रेन से टो करके हटवाया जा रहा है, ताकि वाहनों का आवागमन सुचारु रह सके। जुलाई माह के दौरान पुलिस ने एनएच-48 से 120 वाहन हटवाए। हाईवे पर दुर्घटनाएं होने के बाद यातायात पुलिस द्वारा तुरंत कार्रवाई करते हुए दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवा दिया जाता है।
यातायात पुलिस द्वारा एनएच-48 पर सड़क सुरक्षा व यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने के उद्देश्य से विशेष निगरानी की जाती है। इस हाईवे पर काफी संख्या में वाहनों का आवागमन होता है। ऐसे में हाईवे पर थाेड़ा सा गतिरोध होने पर वाहनों की लंबी लाइनें लगने से जाम लग जाता है। ऐसे में पुलिस द्वारा हाईवे पर खराब हुए, दुर्घटनाग्रस्त होने या ईंधन खत्म होने के कारण खड़े वाहनों को हटवाया जाता है। यातायात पुलिस प्रवक्ता विकास वर्मा ने कहा कि एनएच-48 पर जाम न लगे व यातायात सुचारु रहे, इसके लिए खराब व दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटवाया जाता है। सभी चालकों को अपने वाहनों में पर्याप्त ईंधन डलवाकर चलना चाहिए, ताकि सफर के दौरान बीच रास्ते वाहन बंद न हो। ब्यूरो