फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   10 planning in gurugram

राव इंद्रजीत सिंह ने नगर निगम की 10 योजनाओं की आधारशिला रखी

Thu, 01 Oct 2020 11:25 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2020 11:25 PM IST
विज्ञापन
10 planning in gurugram
गुरुग्राम। केंद्रीय मंत्री एवं गुरुग्राम के सांसद राव इंद्रजीत सिंह ने बृहस्पतिवार को नगर निगम की 10 योजनाओं की आधारशिला रखी। इन योजनाओं पर 12 करोड़ 88 लाख रुपये खर्च होंगे। इन योजनाओं के तहत नगर निगम विभिन्न वार्डों में कार्य करेगा।
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में आयोजित कार्यक्रम में इन योजनाओं का शिलान्यास किया। इस दौरान विधायक सुधीर सिंगला, मेयर मधु आजाद, सीनियर डिप्टी मेयर प्रमिला गजेसिंह कबलाना व निगमायुक्त विनय प्रताप सिंह, कई निगम पार्षद व अन्य मौजूद थे। इन योजनाओं के तहत गांव सुखराली में तालाब के पास पार्क में कम ऊंचाई की लाइटें लगाने पर 8 लाख 85 हजार रुपये, प्रेमनगर में सीवरेज लाइन डालने पर 26 लाख 58 हजार रुपये, गांव सुखराली में आरएमसी सड़क के निर्माण पर 49 लाख 98 हजार रुपये, सेक्टर-9ए में पुरानी पाइप लाइनों के स्थान पर नई पाइप लाइन डालने पर 2 करोड़ 15 लाख रुपये, सेक्टर-9 में नई पाइप लाइन डालने पर 1 करोड़ 71 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन

नगर निगम गांव खेड़की दौला में बूस्टिंग स्टेशन, अंडरग्राउंड टैंक, पंप हाउस, गार्ड रूम व मशीनरी एवं इलेक्ट्रिकल कार्यों पर 1 करोड़ 77 लाख रुपये, गांव नरसिंहपुर में बूस्टिंग स्टेशन एवं नहरी आधारित पेयजल आपूर्ति कार्य पर 2 करोड़ 18 लाख रुपये, गांव मोहम्मदपुर झाड़सा में बूस्टिंग स्टेशन, अंडरग्राउंड टैंक आदि के निर्माण पर 1 करोड़ 85 लाख रुपये, गांव मोहम्मदपुर झाड़सा स्थित राजकीय विद्यालय से धानुका कॉलोनी तक आरसीसी सड़क के निर्माण पर 50 लाख रुपये और ड्रेन निर्माण पर 1 करोड़ 85 लाख रुपये खर्च करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed