फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   10 km long cycle track ready

शहरवासियों के लिए बना 10 किमी लंबा साइकिल ट्रैक

Fri, 02 Oct 2020 06:39 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2020 06:39 PM IST
विज्ञापन
10 km long cycle track ready
गुरुग्राम में गांधी जयंती के दिन साइकिल ट्रैक का उद्घाटन करते प्रशासनिक अधिकारी। - फोटो : Gurgaon
गुरुग्राम। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर शुक्रवार को शहर में नवनिर्मित 10 किलोमीटर लंबे साइकिल ट्रैक का शुभारंभ किया गया। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) तथा नगर निगम द्वारा संयुक्त रूप से सेक्टर-44 में ट्रैक का निर्माण किया गया है। जीएमडीए कार्यालय से सुभाष चौक तक नेताजी सुभाष चंद्र बोस मार्ग के दोनों तरफ साइकिल ट्रैक विकसित किया गया है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पानीपत ग्रामीण के विधायक एवं स्वच्छ भारत मिशन हरियाणा की स्टेट टास्क फोर्स के चेयरमैन महिपाल ढांढा मौजूद थे, वहीं गुरुग्राम विधायक सुधीर सिंगला, मेयर मधु आजाद, जीएमडीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी वीएस कुंडू, नगर निगम आयुक्त विनय प्रताप सिंह तथा जिला उपायुक्त अमित खत्री समेत सभी अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने फीता काटकर ट्रैक का शुभारंभ किया। करीब 10 किलोमीटर लंबे साइकलोथॉन में कई जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों के साथ आम लोगों ने भी हिस्सा लेकर फिटनेस एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
विज्ञापन

लोगों से की शहर को स्वच्छ बनाने की अपील
महिपाल ढांढा ने लोगों से स्वच्छ, स्वस्थ, सुंदर एवं बेहतरीन गुरुग्राम बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हरियाणा में चंडीगढ़ के बाद गुरुग्राम ऐसा शहर है, जहां विशेष साइकिल ट्रैक का निर्माण किया गया है। उन्होंने गांधी जी का स्मरण करते हुए कहा कि गांधी जी ने देशवासियों की मनोस्थिति जानने के लिए पूरे देश का भ्रमण किया तथा देशवासियों को स्वदेशी अपनाने तथा विदेशी सामान का बहिष्कार करने के लिए जागरूक किया। उन्होंने कहा कि गुरुग्राम में पहला साइकिल ट्रैक बन चुका है। इसी तरह शहर में धीरे-धीरे अन्य स्थानों पर भी ट्रैक बनाए जाएंगे।
विज्ञापन

कार फ्री डे के अवसर पर आया निर्माण का विचार
जीएमडीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी वीएस कुंडू ने कहा कि 22 सितंबर को वर्ल्ड कार फ्री डे के अवसर पर गुरुग्राम में इस वर्ष के पहली साइकलोथॉन का आयोजन किया गया था। उसी समय गुरुग्राम में विशेष साइकिल ट्रैक बनाने का विचार आया, जिस पर कार्य करते हुए आज यह 10 किलोमीटर लंबा साइकिल ट्रैक आमजन को समर्पित किया गया है। उन्होंने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि वे साइकिल ट्रैक का इस्तेमाल लगातार करते रहें, ताकि यहां पर अतिक्रमण न होने पाए। वीएस कुंडू ने बताया कि पूरे अक्तूबर में जीएमडीए के अधिकारी एवं कर्मचारी साइकिल से ही कार्यालय में आना-जाना करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed