फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   10 accused including two shooters who fired at the house arrested

Gurugram News: मकान पर फायरिंग करने वाले दो शूटरों सहित 10 आरोपी गिरफ्तार

Wed, 12 Mar 2025 11:35 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 12 Mar 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
10 accused including two shooters who fired at the house arrested
- आरोपियों ने 14 जनवरी को अशोक विहार फेस-3 में चलाई थी गोलियां
विज्ञापन


- आरोपियों से एक कार व दो बाइक बरामद
अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। अपराध शाखा मानेसर की पुलिस टीम ने 14 जनवरी को अशोक विहार फेस-3 में खाली मकान पर 24 राउंड फायरिंग करने वाले दो शूटरों सहित 10 आरोपी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से एक कार व दो बाइक बरामद की हैं।

14 जनवरी की सुबह लगभग 5:30 बजे गुरुग्राम के अशोक विहार फेस-3 में नवनिर्मित खाली मकान पर बाइक सवार दो युवकों ने 24 राउंड फायरिंग की थी। मकान पर फायरिंग करने वाले युवकों ने तीन पर्चियां फेंकी थीं। इन पर्चियों पर दो गैंगस्टर ग्रुपों के नाम लिखे हुए थे। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार चार फरवरी को फहीम उर्फ लंगड़ा, सात फरवरी को सुनील व ललित यादव को, 10 फरवरी को आशीष कुमार चौधरी उर्फ सिंटू (मेरठ) को, 24 फरवरी को अमन भाटी (शूटर) व अमित भाटी (सूटर) को, 16 फरवरी को मोहित वत्स (रैकी व शूटरों को बाइक उपलब्ध कराने वाला) को, 17 फरवरी को अंकित सांगवान (वारदात के बाद शूटरों को गाड़ी में लेकर गया व नई वारदात के लिए रेकी कराई थी) को, 18 फरवरी को कुलवंत सिंह (आरोपियों को पनाह देने वाला) को और 12 मार्च को टेकचन्द को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

----

पूछताछ में आरोपियों से मिली जानकारी:
आरोपियों से पुलिस पूछताछ में बताया कि फिरौती मांगने के लिए मकान पर फायरिंग की थी। आरोपी अमन भाटी व अमित भाटी ने अपने सरगना के कहने पर मकान पर फायरिंग की थी। फायरिंग की वारदात को अंजाम देने के लिए आरोपी मोहित ने रैकी की थी और शूटरों को बाइक उपलब्ध कराई थी। इनमें एक बाइक दिल्ली से चोरी की गई थी। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों शूटरों को आरोपी अंकित सांगवान अपनी गाड़ी में लेकर गया था और नई वारदातों को अंजाम देने के लिए रैकी करने में शामिल रहा है। आरोपी कुलवंत सिंह आरोपियों के ठहरने का प्रबंध किया था। पुलिस ने आरोपियों से एक कार व दो बाइक बरामद की हैं। इनमें एक बाइक दिल्ली से चोरी की थी और एक बाइक आरोपी मोहित लेकर आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

----

दिल्ली पुलिस ने पकड़े थे तीन आरोपी:

दिल्ली पुलिस के स्पेशल स्टाफ ने तीन आरोपियों फहीम उर्फ लंगड़ा, सात फरवरी को सुनील व ललित यादव को पकड़ा था। आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में 14 जनवरी को गुरुग्राम के अशोक विहार फेज-3 में मकान पर 24 राउंड फायरिंग की वारदात संबंध में खुलासा किया था। 25 जनवरी को दिल्ल पुलिस ने सुनील को पकड़ा था। उससे पूछताछ के बाद 29 जनवरी को ललित को पकड़कर मामले की जानकारी। ललित से मिली जानकारी के आधार पर दिल्ली पुलिस ने एक फरवरी को फहीम उर्फ लंगड़ा को गिरफ्तार किया। दिल्ली पुलिस द्वारा पूछताछ के दौरान फहीम उर्फ लंगड़ा ने खुलासा किया कि गुरुग्राम के अशोक विहार फेज-3 में खाली मकान पर फायरिंग करने वाले शूटरों को बाइक मुहैया कराने के बारे में जानकारी दी थी।

----
वर्जन
पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार का कहना है कि पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। जांच मेें जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी अनुसार पुलिस आगामी कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed