फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   guest teachers will continue to perform outside state bjp office delhi

सड़क पर बैठ जांच की परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाएं, अतिथि शिक्षकों का प्रदर्शन जारी रहेगा

Sat, 16 Mar 2019 01:18 AM IST
vivek shukla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: vivek shukla Updated Sat, 16 Mar 2019 01:18 AM IST
विज्ञापन
guest teachers will continue to perform outside state bjp office delhi
अतिथि शिक्षकों का प्रदर्शन जारी

दिल्ली सरकार के 22 हजार अतिथि शिक्षक नरम पड़ते नहीं दिख रहे हैं। अब वह अपने-अपने स्कूल का कार्य सड़क पर कर रहे हैं। शुक्रवार को प्रदर्शन के 15वें दिन अतिथि शिक्षकों ने परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाएं सड़क पर बैठ कर जांच की।

विज्ञापन


शिक्षकों का कहना है कि बच्चों का नुकसान नहीं चाहते हैं, इसलिए प्रदर्शन के साथ-साथ उत्तर पुस्तिकाएं भी जांच कर रहे हैं। शिक्षकों ने साफ कर दिया है कि वह अपना प्रदर्शन खत्म नहीं करेंगे।  दिल्ली सरकार के स्कूलों में परीक्षाओं का दौर चल रहा है। अतिथि शिक्षक बीते 15 दिनों से प्रदर्शन करने के कारण वह स्कूल नहीं जा रहे हैं।
विज्ञापन


ऐसे में अतिथि शिक्षकों ने इस नुकसान की भरपाई के लिए सड़क पर बैठ कर ही परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाएं जांच की। प्रदेश बीजेपी कार्यालय के पास बड़ी संख्या में अतिथि शिक्षक अपने-अपने स्कूल से उत्तर पुस्तिकाएं लेकर प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑल इंडिया गेस्ट टीचर्स एसोसिएशन सदस्य शोएब राणा ने कहा कि इस तरह से हमारा प्रदर्शन भी जारी रहा और उत्तर पुस्तिकाओं की भी जांच हो गई। उल्लेखनीय है कि अतिथि शिक्षक अपने लिए 60 वर्ष की पॉलिसी जब तक नहीं आती तब तक उन्हें न हटाए जाने की मांग कर रहे हैं।


प्रदर्शन के दौरान वह उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, उपराज्यपाल अनिल बैजल, सांसद मनोज तिवारी और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम जाजू से भी राहत की गुहार ला चुके हैं, लेकिन अब तक उनकी कहीं सुनवाई नहीं हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed