{"_id":"5c7c0d5fbdec225567681485","slug":"guest-teacher-protset-continues-at-manish-sisodia-residence","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्लीः गेस्ट टीचर्स का प्रदर्शन जारी, मनीष सिसोदिया के घर से इंडिया गेट तक निकाला मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्लीः गेस्ट टीचर्स का प्रदर्शन जारी, मनीष सिसोदिया के घर से इंडिया गेट तक निकाला मार्च
Sun, 03 Mar 2019 10:52 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Sun, 03 Mar 2019 10:52 PM IST
विज्ञापन
मनीष सिसोदिया के घर के बाहर गेस्ट टीचरों का प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोजगार की गारंटी की मांग की लेकर पिछले तीन दिनों से शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया घर के बाहर धरने पर बैठे गेस्ट टीचर्स ने रविवार को इंडिया गेट तक विरोध मार्च निकाला। इस दौरान उन्होंने शिक्षा मंत्री से मांग की गई कि जॉब सिक्योरिटी की 58 साल पुरानी पॉलिसी को लागू किया जाए।
विज्ञापन
रविवार को भी शिक्षा मंत्री के आवास पर धरना-प्रदर्शन कर रहे गेस्ट टीचर्स ने आरोप लगाया कि शिक्षा मंत्री के पास प्रेस कॉफ्रेंस करने और स्कूल का उद्घाटन करने के लिए वक्त है, लेकिन गेस्ट टीचर्स की मांगों को सुनने का वक्त नहीं है। हालांकि मंत्री ने ट्वीट करके गेस्ट टीचर्स का समर्थन किया है, लेकिन मिलने के लिए पिछले तीन दिनों में कोई कदम नहीं उठाया। 25 हजार गेस्ट टीचर्स बेरोजगार हो गए हैं और सरकार उनकी नौकरी की बहाली के लिए कोई कदम नहीं उठा रही।
विज्ञापन
चेतावनी दी कि धरना देकर सत्ता में आने वाली आम आदमी पार्टी की सरकार अब परेशान कामगारों की आवाज तक सुनना नहीं चाहती। जब तक सरकार उनकी मांगे नहीं मानती तब तक वे अपना विरोध प्रदर्शन जारी रखेंगे। सरकार से मांग की कि जल्द गेस्ट टीचर्स को रोजगार गारंटी देने के लिए 58 साल पुरानी शिक्षा पॉलिसी को लागू किया जाए, ताकि गेस्ट टीचर्स के भविष्य अंधकार में जाने से बच जाए।
विज्ञापन