{"_id":"69c563e233011b707103cef5","slug":"groundbreaking-ceremony-for-seva-sadan-at-shri-ram-temple-mayur-vihar-2026-03-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Delhi: रामनवमी पर मयूर विहार श्री राम मंदिर में सेवा सदन का भूमिपूजन, केंद्रीय मंत्री समेत कई प्रमुख रहे मौजूद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: रामनवमी पर मयूर विहार श्री राम मंदिर में सेवा सदन का भूमिपूजन, केंद्रीय मंत्री समेत कई प्रमुख रहे मौजूद
Thu, 26 Mar 2026 10:22 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
Published by: अनुज कुमार
Updated Thu, 26 Mar 2026 10:22 PM IST
सार
दिल्ली के मयूर विहार फेस-1 स्थित श्री राम मंदिर में श्री सनातन धर्म सभा द्वारा संचालित सेवा सदन के भूमिपूजन एवं शिलान्यास का कार्यक्रम बड़ी धूमधाम से संपन्न हुआ। जहां चार मंजिला सेवा सदन का शिलान्यास किया गया।
विज्ञापन
श्री राम मंदिर में सेवा सदन का भूमिपूजन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राम नवमी के अवसर पर श्री सनातन धर्म सभा मयूर विहार फेस 1 द्वारा संचालित श्री राम मंदिर में स्थित सेवा सदन के भूमिपूजन एवं शिलान्यास का कार्यक्रम आस्था, भक्तिमय और सकारात्मक ऊर्जा से ओतप्रोत वातावरण में संपन्न हुआ।
विज्ञापन
यह पहल सेवा, संस्कार और समाजहित की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। जिसमें केंद्रीय मंत्री व पूर्वी दिल्ली के सांसद हर्ष मल्होत्रा, वीरेंद्र सचदेवा,अध्यक्ष दिल्ली प्रदेश बीजेपी, रविकांत उज्जैनवाल, विधायक त्रिलोकपुरी, श्री बालकानंद जी गिरि महाराज आचार्य महामंडलेश्वर आनंद अखाड़ा मुख्यतः सम्मिलित हुए।
विज्ञापन
श्री राम मंदिर मयूर विहार आसपास के क्षेत्र में एक विशिष्ट स्थान रखता है, हाल में ही मयूर विहार पॉकेट 1 मेट्रो स्टेशन का नाम बदलकर श्री राम मंदिर, मयूर विहार रखा गया है। मंदिर को संचालित करने वाली श्री सनातन धर्म सभा समाज में स्वास्थ, संस्कार एवं संस्कृति के विभिन्न वर्गों में उनके रीति रिवाज के अनुसार विगत 40 वर्षों से काम कर रही है।
विज्ञापन
सेवा सभा की निर्माण परियोजना में इसके चार तल होंगे। जिनकी अनुमानित लागत लगभग आठ करोड़ की है। जिसको समाज और भक्तों के अनुदान से पूरा किया जाएगा। यह प्रस्तावित भवन सामाजिक और पारिवारिक कार्यों को पूरा करेगा, मंदिर में धार्मिक आयोजनों को सुगमता प्रदान करेगा और कल्याणकारी गतिविधियों के लिए उपयोगी होगा।
सभा प्राकृतिक चिकित्सा, योगा, होम्योपैथिक, नेत्र चिकित्सा, एक्स-रे मशीन आदि का लाभ समाज को मुहैया करवाती है। परिवार परामर्श, वाचनालय चलाने के साथ विभिन्न साँस्कृतिक कार्यों को भी सभा लगातार आयोजित करती रहती है। इन्हीं शुभ कार्यों को गति देने की कड़ी में इस भवन के शिलान्यास से समाज में खुशी साफ साफ देखी जा सकती है I
इस अवसर में गोविंद सिंह पवार, संरक्षक, श्री सनातन धर्म सभा, उत्तम प्रकाश दाधीच,दिल्ली प्रांत सह कार्यवाह, आरएसएस, तरुण, संरक्षक, दिल्ली सेवा भारती, महंत मंगल दास जी राधा कृष्ण गौशाला, रमेश, उपाध्यक्ष, विश्व हिंदू परिषद दिल्ली प्रांत, राम प्रकाश अग्रवाल, भगवान दास,बृज बिहारी, श्री सनातन धर्म सभा से उपस्थित रहे। सैकड़ों उत्साहपूर्ण भक्तगणों का हुजूम इस पावन कार्य का साक्षी रहा।