फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Ground report: Ram Navami festival celebrated in this way across the country

ग्राउंड रिपोर्ट: वैष्णोदेवी से लेकर वाराणसी तक कुछ ऐसे मना रामनवमी का त्यौहार

Thu, 02 Apr 2020 02:26 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Thu, 02 Apr 2020 02:26 PM IST
विज्ञापन
Ground report: Ram Navami festival celebrated in this way across the country
दशाश्वमेध घाट पर रामनवमी के दिन पसरा सन्नाटा। - फोटो : अमर उजाला।

भारतीय त्यौहारों में रामनवमी का अपना ही महत्व है और कन्यापूजन के कारण यह अपनी एक अलग पहचान रखता है। लेकिन वर्तमान में कोरोना के खौफ और लॉकडाउन के कारण पूरे देश के मंदिरों में सन्नाटा पसरा हुआ है। इन सब के बावजूद लोगों ने इस त्यौहार को अपने घर में रहकर ही मनाना उचित समझा। रामनवमी पर जम्मू से लेकर उत्तर प्रदेश तक के माहौल पर अमर उजाला की ग्रांउड रिपोर्ट- 

विज्ञापन


अयोध्या: रामनवमी पर सड़कें खाली, लॉकडाउन के कारण घरों में ही पूजा कर रहे श्रद्धालू
रामनवमी के मौके पर भक्तों की भीड़ से गुलजार रहने वाली रामनगरी इस बार बिल्कुल सूनी है। कोरोना वायरस के मद्देनजर जनपद की सीमा पर फोर्स तैनात कर दी गई है। अयोध्या पूरी तरह लॉकडाउन है। अयोध्या धाम की सीमा को भी सील कर दिया गया है। मंदिरों में न धार्मिक अनुष्ठानों की धूम है, न ही सोहर गान हो रहे हैं। आगे पढ़े...
विज्ञापन


मथुरा: लॉकडाउन में मंदिरों के पट बंद, भक्तों ने ऑनलाइन किए भगवान के दर्शन
रामनवमी पर भगवान श्रीकृष्ण की नगरी मथुरा में लॉकडाउन के कारण प्रमुख मंदिरों के पट बंद हैं। ऐसे में भक्तों ने भगवान के दर्शन ऑनलाइन किए। कुछ मंदिरों ने रामनवमी पूजन का लाइव प्रसारण किया। इसके बाद लोगों ने घरों में विधि-विधान के साथ भगवान की आराधना की। देहात क्षेत्रों में कन्याओं को भोज कराया गया। आगे पढ़े...
विज्ञापन
विज्ञापन


वाराणसी: लॉकडाउन के बीच भक्तों ने घर पर की पूजा-अर्चना, कन्या पूजन के लिए घर नहीं आईं कन्याएं
धर्मनगरी काशी में लॉकडाउन के बीच रामनवमी की धूम कहीं दिखाई नहीं दे रही हैं। देवी माता के सभी मंदिर श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिए गए हैं। काशी विश्वनाथ, मां अन्नपूर्णा समेत सभी बड़े मंदिरों में लोगों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। लॉकडाउन के कारण गुरुवार को रामनवमी पर शिव की नगरी में होने वाले सभी आयोजनों को स्थगित कर दिया गया है। आगे पढ़े...

Ground report: Ram Navami festival celebrated in this way across the country
जम्मू कश्मीर में रामनवमी। - फोटो : अमर उजाला

आगरा: घरों में हवन-पूजन कर कोरोना के नाश की प्रार्थना, गरीबों को बांटा गया भोजन
आगरा में रामनवमी के पर्व पर लोगों ने घरों में हवन-पूजन कर मां दुर्गा से वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के नाश के लिए प्रार्थना की। साथ ही परिवार की सुख-समृद्धि के लिए मंगलकामना की। इसके बाद कन्या-लांगुरों को भोजन कराया गया। इस अवसर पर गरीब और जरूरतमंदों को भी भोजन वितरण किया गया। आगे पढ़े...

गोरखपुर: गोरखनाथ में अलग अंदाज में किया गया कन्या पूजन, बचाव का भी रखा गया ध्यान
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में स्थित गोरखनाथ मंदिर में इस बार अलग अंदाज में कन्या पूजन किया गया। गोरखनाथ मंदिर में हर साल नवरात्र में नवमी के दिन कन्या पूजन का कार्यक्रम लंबे समय से होता आ रहा है। हर बार गोरक्ष पीठाधीश्वर कन्याओं के पांव पखारते हैं उनका पूजन करते हैं उन्हें चुंदरी व दक्षिणा देकर विदा करते हैं। लेकिन इस बार कुछ अलग किया गया। आगे पढ़े...

कानपुर: राम नवमी पर घरों में नहीं हुआ कन्या पूजन, जरूरतमंदों को बांटा राशन
कानपुर में कोरोना संक्रमण और लॉकडाउन के कारण गुरुवार को राम नवमी के मौके पर घरों में कन्या पूजन नहीं हुआ। मंदिरों के पट बंद होने के चलते लोगों ने घर पर ही देवी मां का विधि-विधान से पूजन किया। व्रती महिलाओं ने व्रत खोला। घरों में कन्या भोज के बजाय लोगों ने घर-घर जाकर कन्याओं को भेंट दी। लोगों ने अपने घरों में पूजा कर जरूरतमंदों की मदद करने वाली संस्थाओं को राशन दान किया। आगे पढ़े...

Ground report: Ram Navami festival celebrated in this way across the country
रामनवमी व कन्या पूजन घर पर ही किया। - फोटो : लाल सिंह

जम्मू-कश्मीर: रघुनाथ मंदिर से लेकर वैष्णो देवी दरबार तक सन्नाटा, लॉकडाउन के बीच ऐसे मनाई जा रही रामनवमी
मां वैष्णो देवी के दरबार में नवरात्र सहित रोजाना हजारों श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहता था, जिस कारण कस्बे सहित भवन मार्ग पर काफी रौनक रहती थी। मगर कोरोना वायरस को खत्म करने के लिए जारी लॉकडाउन के चलते हर जगह सन्नाटा पसरा हुआ है। आगे पढ़े...

दिल्ली एनसीआर: लोगों ने घर में मनाई रामनवमी, किसी ने पीएम फंड में दिया दान, किसी ने की गाय पूजा
आज रामनवमी है, जिस दिन भगवान राम का जन्मोत्सव मनाया जाता है। हर साल इस दिन मंदिरों में बड़ा आयोजन होता है और जगह-जगह भंडारे लगते हैं। लेकिन इस बार कोरोना वायरस के चलते लगे लॉकडाउन के कारण सभी अपने घरों में रामनवमी मना रहे हैं। जानिए दिल्ली-एनसीआर के विभिन्न हिस्सों में लोगों ने कैसे मनाई रामनवमी और कैसे किया नवरात्र के व्रत का समापन...आगे पढ़े...

उत्तराखंड : राम नवमी पर मास्क में दिखीं कन्याएं, कन्या पूजन के दौरान हुआ सोशल डिस्टेंसिंग का पालन
कोरोना संक्रमण और लॉकडाउन के कारण आज राम नवमी के मौके पर देहरादून में घरों में कन्या पूजन नहीं हुआ। लोगों ने घर पर ही पूजा की। व्रती महिलाओं ने व्रत खोला। कॉलोनियों में लोगों ने अपने घरों में पूजा कर जरूरतमंदों की मदद करने वाली संस्थाओं को राशन दान किया। रामनवमी के मौके पर जरूरतमंद बच्चियों को राशन बांटा गया। श्रीनगर गढ़वाल में भी घरों में सामान्य पूजन हुआ। कन्याओं को जिमाने के बजाय उन्हें घर पर जाकर ही भेंट दी गई। पकी हुई खाद्य सामग्री देने से लोगों ने परहेज किया। आगे पढ़े...

Ground report: Ram Navami festival celebrated in this way across the country
रामनवमी पर पूजा करता परिवार। - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल: कुछ ऐसा रहा रामनवमी का माहौल, शक्तिपीठ ज्वालामुखी में कोरोना के खात्मे की कामना
शक्तिपीठ ज्वालामुखी मंदिर में आज रामनवमी के दिन विशेष कार्यक्रम आयोजित नहीं किया गया। मां के दर्शनों के लिए मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए बंद रहे। इसके साथ ही मंदिर में होने वाली पूजा अर्चना व भोग प्रसाद का कार्य विधिवत रूप से चलता रहा। वैश्विक महामारी कोरोना से बचने के लिए मंदिर हवन कुंड में तीन पुजारियों द्वारा नियमित हवन यज्ञ किया गया। आगे पढ़े...

पंजाब: राम नवमी पर नहीं दिखीं कन्याएं, मंदिरों में पुजारियों ने ही की पूजा
राम नवमी के साथ वीरवार को चैत्र नवरात्रि का समापन ही गया, लेकिन कोरोना वायरस और लॉकडाउन के चलते उत्सव फीका ही रहा। पूजन के लिए कन्याएं भी नजर नहीं आईं और न ही मंदिरों में भक्त पहुंच पाए। पुजारी ही मंदिर में पूजा पाठ कर रहे थे। आगे पढ़े...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed