{"_id":"5e8592ea8ebc3e75df755bbf","slug":"ramnavmi-devotees-worship-in-home-during-lockdown-in-varanasi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रामनवमी: लॉकडाउन के बीच भक्तों ने घर पर की पूजा-अर्चना, कन्या पूजन के लिए घर नहीं आईं कन्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामनवमी: लॉकडाउन के बीच भक्तों ने घर पर की पूजा-अर्चना, कन्या पूजन के लिए घर नहीं आईं कन्याएं
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Thu, 02 Apr 2020 12:53 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
लॉक डाउन के दौरान राजघाट मुकीम गंज तिराहे पर मंदिर बंद होने के कारण बीच सड़क पर पूजा करते लोग
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
धर्मनगरी काशी में लॉकडाउन के बीच रामनवमी की धूम कहीं दिखाई नहीं दे रही हैं। देवी माता के सभी मंदिर श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिए गए हैं। काशी विश्वनाथ, मां अन्नपूर्णा समेत सभी बड़े मंदिरों में लोगों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। लॉकडाउन के कारण गुरुवार को रामनवमी पर शिव की नगरी में होने वाले सभी आयोजनों को स्थगित कर दिया गया है।
2 of 7
कन्या पूजन (फाइल फोटो)
लॉकडाउन के बीच भक्त घरों में ही पूजा कर रहे हैं। भक्तों में लॉकडाउन को लेकर थोड़ी मायूसी जरूर छाई रही, क्योंकि इस बार वह मंदिर में कहीं माता के दर्शन करने नहीं जा पाए। कन्या पूजन और 9 कन्याओं को भोजन कराने को लेकर भी कन्या भी नहीं मिली हैं। कोरोना वायरस की वजह से कोई भी घर से बाहर नहीं जा पा रहा है।
3 of 7
रामकथा मंदाकिनी यात्रा की पिछले साल की तस्वीरें।
- फोटो : अमर उजाला।
गंगा की लहरों पर नहीं सजेगी श्रीराम की झांकी
गंगा की लहरों पर निकलने वाली रामकथा मंदाकिनी शोभायात्रा भी लॉकडाउन के कारण स्थगित कर दी गई है। पंचक्रोशी, अंतरगृही, द्वादश ज्योतिर्लिगिं, नौ दुर्गा, नौ गौरी की परिक्रमा यात्रा वाले शहर में गंगा की लहरों पर रामनवमी के दिन रामकथा मंदाकिनी शोभायात्रा का आयोजन होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
रामकथा मंदाकिनी शोभायात्रा के समन्वयक चंद्रशेखर कपूर ने बताया कि संचालक मंडल की बैठक में रामकथा यात्रा को स्थगित करने का निर्णय लिया गया है। गंगा के जलमार्ग पर निकलने वाली शोभायात्रा तुलसीघाट से नाव और बजरों से राजघाट तक जाती है। शोभायात्रा में भगवान राम के जन्म के साथ ही मानस के विविध प्रसंगों पर आधारित झांकियां आकर्षण का केंद्र होती हैं।
विज्ञापन
5 of 7
गंगा पूजा करने के बाद गंगा जल लेकर जाती महिलाएं।
- फोटो : अमर उजाला।
वैश्विक महामारी कोरोना वायरस को रोकने के लिए देशभर में 25 मार्च से 21 दिन के लिए लॉकडाउन घोषित किया है। इस कारण लोगों को घरों में रहने की सलाह दी गई है। क्योंकि यह वायरस लोगों में संक्रमण होता है। लोगों को बाहर निकलने के लिए मना किया गया है। इस दौरान वह सिर्फ जरूरत का सामान, राशन, दवा, सब्जियां लेने के लिए बाहर जा सकते हैं। इनकी भी सरकार ने समय सीमा तय की है। राशन, सब्जी की दुकान सुबह 6 बजे से 10 बजे तक खुली रहती है। तो वहीं बैंक भी सुबह 10 बजे से 12 तक खुलते हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।