फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Ram navami 2020 pujan live on you tube and Facebook due to lockdown in mathura

रामनवमी: लॉकडाउन में मंदिरों के पट बंद, भक्तों ने ऑनलाइन किए भगवान के दर्शन, घरों में हुई पूजा

Thu, 02 Apr 2020 01:33 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 02 Apr 2020 01:33 PM IST
विज्ञापन
Ram navami 2020 pujan live on you tube and Facebook due to lockdown in mathura
राम मंदिर में किया गया भगवान श्रीराम का अभिषेक - फोटो : अमर उजाला
रामनवमी पर भगवान श्रीकृष्ण की नगरी मथुरा में लॉकडाउन के कारण प्रमुख मंदिरों के पट बंद हैं। ऐसे में भक्तों ने भगवान के दर्शन ऑनलाइन किए। कुछ मंदिरों ने रामनवमी पूजन का लाइव प्रसारण किया। इसके बाद लोगों ने घरों में विधि-विधान के साथ भगवान की आराधना की। देहात क्षेत्रों में कन्याओं को भोज कराया गया। 
विज्ञापन


शहर के भगवान श्री दीर्घ विष्णु मंदिर में सेवायतों ने भगवान का महापंचामृत अभिषेक बृहस्पतिवार प्रात: 8 बजे किया। इसका सीधा प्रसारण फेसबुक एवं यू-ट्यूब पर किया गया। मंदिर के सेवायत महंत कांतानाथ चतुर्वेदी ने बताया कि कोरोना को देखते हुए मंदिर प्रशासन ने भक्तों से घर पर ही रहने की अपील की है।  
विज्ञापन


शहर के घिया मंडी क्षेत्र में स्थित श्रीराम मंदिर में सेवायतों ने विधि-विधान के साथ भगवान श्रीराम का अभिषेक किया। लॉकडाउन के कारण मंदिर में श्रद्धालुओं को प्रवेश नहीं दिया गया। उधर, गोपालपुरा स्थित देवी मंदिर में पूजा अर्चना के लिए श्रद्धालु उमड़े पड़े। सूचना मिलने पर वहां पुलिस पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद सामाजिक दूरी का पालन कराते हुए श्रद्धालुओं को एक-एक कर मंदिर में प्रवेश दिया गया। देहात क्षेत्रों में नवरात्रि का व्रत रहने वालों ने कन्याओं को भोज कराया, जबकि शहर में कन्याएं न मिल पाने के कारण महिलाओं ने गरीब और जरूरतमंदों को प्रसाद बांटा। 

द्वारिकाधीश मंदिर की सेवा में बदलाव

रामनवमी से ठाकुर श्री द्वारिकाधीश मंदिर के दर्शन के समय में परिवर्तित हो गया है। मंदिर के विधि एवं मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी एडवोकेट के अनुसार रामनवमी के दिन से विश्व प्रसिद्ध मंदिर ठाकुर श्री द्वारिकाधीश जी महाराज के दर्शन के समय में परिवर्तन किया जाता है। 

उन्होंने बताया कि इस परिवर्तन में सुबह के दर्शनों के समय में कोई बदलाव नहीं होता है। सुबह की चारों झांकी यथा समय पर ही होंगी। लेकिन सायंकाल की झांकियों के समय में परिवर्तन किया जाता है। सायंकाल उत्थापन के दर्शन 4 बजे से 4:20 तक तथा भोग के दर्शन 4:45 बजे से 5:05 तक होंगे। 

संध्या आरती के दर्शन 5:20 बजे से 5:40 तक और शयन के दर्शन 6:30 बजे से 7:30 बजे तक होंगे। उन्होंने बताया कि लॉकडाउन के कारण बाहरी लोगों को अभी अपने आराध्य के दर्शन सुलभ नहीं हो सकेंगे। मंदिर के अंदर ही अंदर पूजन का क्रम जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed