{"_id":"5e858ee08ebc3e769f5e706d","slug":"kanpur-lockdown-news-ram-navmi-2020-people-does-puja-at-home-and-denies-kanya-pujan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कानपुर: रामनवमी पर घरों में नहीं हुआ कन्या पूजन, जरूरतमंदों को बांटा राशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: रामनवमी पर घरों में नहीं हुआ कन्या पूजन, जरूरतमंदों को बांटा राशन
Thu, 02 Apr 2020 12:52 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 02 Apr 2020 12:52 PM IST
विज्ञापन
राम नवमी 2020
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर में कोरोना संक्रमण और लॉकडाउन के कारण गुरुवार को राम नवमी के मौके पर घरों में कन्या पूजन नहीं हुआ। मंदिरों के पट बंद होने के चलते लोगों ने घर पर ही देवी मां का विधि-विधान से पूजन किया।
राम नवमी 2020
- फोटो : अमर उजाला
व्रती महिलाओं ने व्रत खोला। घरों में कन्या भोज के बजाय लोगों ने घर-घर जाकर कन्याओं को भेंट दी। लोगों ने अपने घरों में पूजा कर जरूरतमंदों की मदद करने वाली संस्थाओं को राशन दान किया।
राम नवमी 2020
- फोटो : अमर उजाला
लॉकडाउन के चलते लोगों ने इस नवरात्रि पर बड़े आयोजन नहीं किए। कई लोगों ने दान-धर्म के इस पुण्य अवसर पर जरूरतमंद लोगों को भी श्रद्धाभाव से खाना खिलाया। चकेरी के सनिगवां में बस्ती में जाकर लोगों ने कन्याओं को भोजन कराया और भेंट दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
राम नवमी 2020
- फोटो : अमर उजाला
कन्या भोज के बजाय पूरे परिवार के लिए दिया राशन
कोरोना संकट के दौर में शहर के उद्योगपति जरूरतमंद लोगों और अपने कर्मचारियों की मदद को आगे आ रहे हैं, लेकिन कारोबारी रौनक टंडन ने मदद का नया तरीका अपनाया। उन्होंने
गुरुवार को नवरात्र पर कन्या भोज के बजाय अपने कर्मचारियों को एक महीने का राशन उपलब्ध कराया।
कोरोना संकट के दौर में शहर के उद्योगपति जरूरतमंद लोगों और अपने कर्मचारियों की मदद को आगे आ रहे हैं, लेकिन कारोबारी रौनक टंडन ने मदद का नया तरीका अपनाया। उन्होंने
गुरुवार को नवरात्र पर कन्या भोज के बजाय अपने कर्मचारियों को एक महीने का राशन उपलब्ध कराया।
विज्ञापन
कर्मचारियों में बांटा राशन
- फोटो : अमर उजाला
रौनक टंडन ने कर्मचारियों को एक महीने में 3000 रुपये तक का राशन देने की बात कही है। इसकी शुरुआत उन्होंने रामनवमी से की है। उन्होंने कहा कि भोज के बजाय हर घर में राशन पहुंचा कर कन्याओं तक सामग्री पहुंचाने का प्रयास किया है।