Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi: Four representatives could emerge in every election following the delimitation process.

दिल्ली: 18 लोकसभा चुनावों में चुनी गईं 16 महिला सांसद, परिसीमन के बाद बदलेंगे हाल; हर चुनाव में आ सकती हैं चार

Mon, 30 Nov 2026 03:13 AM IST
दुष्यंत शर्मा विनोद डबास, नई दिल्ली
विनोद डबास, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 30 Nov 2026 03:13 AM IST
सार

राजधानी में 1952 से 2024 तक हुए 18 लोकसभा चुनावों में कुल 119 सांसद चुने गए, जिनमें महिलाओं की संख्या महज 16 रही। हालांकि, आने वाले समय में यह तस्वीर बदल सकती है।

विज्ञापन
Delhi: Four representatives could emerge in every election following the delimitation process.
प्रतीक चित्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली से लोकसभा में महिला प्रतिनिधित्व का इतिहास अब तक उत्साहजनक नहीं रहा है। राजधानी में 1952 से 2024 तक हुए 18 लोकसभा चुनावों में कुल 119 सांसद चुने गए, जिनमें महिलाओं की संख्या महज 16 रही। हालांकि, आने वाले समय में यह तस्वीर बदल सकती है। लोकसभा सीटों की संख्या में 50 प्रतिशत बढ़ोतरी और महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने की प्रस्तावित व्यवस्था लागू होने पर दिल्ली से हर चुनाव में चार महिला सांसद संसद पहुंच सकती हैं।

विज्ञापन


केंद्र सरकार की ओर से लोकसभा सीटों में 50 प्रतिशत बढ़ोतरी के प्रस्ताव के तहत दिल्ली की मौजूदा सात सीटें बढ़कर 11 होने का अनुमान है। वहीं, महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत सीटें आरक्षित होने पर चार सीटें उनके हिस्से में आ सकती हैं। ऐसा होने पर राजधानी के चुनावी इतिहास में पहली बार एक लोकसभा चुनाव में चार महिला सांसदों का प्रतिनिधित्व देखने को मिलेगा। अब तक दिल्ली से एक चुनाव में अधिकतम दो महिला उम्मीदवार ही जीतकर संसद पहुंची हैं।
विज्ञापन


दिल्ली में महिला नेताओं ने पहले लोकसभा चुनाव से ही अपनी उपस्थिति दर्ज करानी शुरू कर दी थी। वर्ष 1952 और 1957 में सुचेता कृपलानी ने नई दिल्ली सीट से जीत हासिल की। इसके बाद 1971 में मुकुल बनर्जी ने नई दिल्ली और सुभद्रा जोशी ने चांदनी चौक सीट से जीत दर्ज की। वर्ष 1984 में सुंदरवती करोल बाग से सांसद बनीं। 1996 और 1998 में सुषमा स्वराज ने दक्षिण दिल्ली और मीरा कुमार ने करोल बाग से जीत हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्ष 1999 में अनिता आर्य करोल बाग से सांसद चुनी गईं। इसके बाद 2004 में कृष्णा तीरथ ने करोल बाग और 2009 में उत्तर पश्चिम दिल्ली सीट से जीत दर्ज की। वर्ष 2014 और 2019 में मीनाक्षी लेखी नई दिल्ली से लगातार दो बार सांसद बनीं। वहीं, 2024 के लोकसभा चुनाव में बांसुरी स्वराज ने नई दिल्ली और कमलजीत सहरावत ने पश्चिमी दिल्ली सीट से जीत हासिल की। इस तरह 1971, 1996, 1998 और 2024 के चुनावों में दो-दो महिला सांसद संसद पहुंचीं। इसके विपरीत 1962, 1967, 1977, 1980, 1989 और 1991 के चुनावों में दिल्ली से कोई महिला सांसद नहीं चुनी गई।


नई दिल्ली और करोल बाग से सबसे अधिक महिला सांसद
दिल्ली की लोकसभा सीटों के इतिहास में नई दिल्ली और करोल बाग महिला उम्मीदवारों के लिए सबसे अनुकूल रहे हैं। नई दिल्ली सीट से छह और करोल बाग से पांच बार महिला सांसद चुनी गईं। दक्षिण दिल्ली से दो बार, जबकि उत्तर पश्चिम दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली और चांदनी चौक से एक-एक बार महिला उम्मीदवारों ने जीत हासिल की। कुल 11 महिला नेताओं ने 16 बार संसद में दिल्ली का प्रतिनिधित्व किया। इनमें अनुसूचित जाति वर्ग की चार महिला नेताओं ने छह बार जीत दर्ज की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed