{"_id":"5c122d8ebdec22416605a6ce","slug":"groom-gets-epilepsy-attack-bride-refuse-to-marry-him-in-wedding-ceremony-groom-family-goes-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेरों के दौरान दूल्हे की हरकतों से सकपकाई दुल्हन, वर समेत पूरा परिवार सलाखों के पीछे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फेरों के दौरान दूल्हे की हरकतों से सकपकाई दुल्हन, वर समेत पूरा परिवार सलाखों के पीछे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Thu, 13 Dec 2018 03:30 PM IST
विज्ञापन
marriage
बुलंदशहर के अनूपशहर थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी समारोह में फेरों के दौरान ऐसी घटना घट गई कि दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया और दूल्हे व उसके घरवालों को जेल जाना पड़ गया।
विज्ञापन
दरअसल अनूपशहर के एक गांव में शादी समारोह में जब फेरे हो रहे थे तो अचानक दूल्हे को मिर्गी का दौरा पड़ गया। यह देखते ही दुल्हन सकपका गई और ठगा सा महसूस करने लगी। उसने वहीं मंडप में सबके सामने शादी से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
इसके बाद वधु पक्ष ने इसकी रिपोर्ट थाने में करा दी। पुलिस ने दूल्हे समेत उसके कई परिजनों को हिरासत में ले लिया और दोनों पक्षों में समझौता कराने का प्रयास कर रही है। इसके साथ ही दोनों पक्ष के कुछ लोग भी समझौता कराने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन