{"_id":"5821ec5d4f1c1b342fb3873c","slug":"green-corridor-to-reached-kidney-in-20-minutes","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने 20 किमी की दूरी 19 मिनट में तय कर पहुंचाया किडनी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने 20 किमी की दूरी 19 मिनट में तय कर पहुंचाया किडनी
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 09 Nov 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : getty images
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रीन कॉरिडोर बना कर गुडग़ांव से दिल्ली तक का 30 किलोमीटर की दूरी को आधे घंटे में तय की गई। जबकि दिल्ली में 19.6 किमी की दूरी 19 मिनट में तय कराई गई। यह दिल्ली और गुड़गांव पुलिस की वजह से संभव हो पाया।
विज्ञापन
गुड़गांव के मेदांता मेडिसिटी से दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में किडनी लाई गई और सफलतापूर्वक एक मरीज को प्रत्यारोपित की गई। दिल्ली पुलिस के पुलिस उपायुक्त (यातायात) दिनेश कुमार ने बताया कि मंगलवार सुबह 10 बजे गंगा राम अस्पताल से कॉल आई इसके बाद पुलिस की अलर्ट हुई और ग्रीन कॉरिडोर बनाने की तैयारी शुरू कर दी।
विज्ञापन
दोपहर तीन बजे एंबुलेंस से किडनी गुडग़ांव के मेदांता अस्पताल से चली और दिल्ली के बॉडर पर 3.10 बजे पहुंची। इसके बाद दिल्ली में गंगाराम अस्पताल तक करीब 20 किलोमीटर की दूरी 19 मिनट में पूरी की। पुलिस के इस काम के लिए अस्पताल ने भी सराहना की है और कहा कि पुलिस की वजह से इतने कम समय में किडनी पहुंचा।
विज्ञापन
गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में एक 35 वर्षीय मरीज को ब्रेन डेड घोषित किया गया था इसके बाद उसके बाद उसकी किडनी को दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में एक मरीज को प्रत्यारोपित किया गया था।