{"_id":"66ff3906e75caf5bf600f596","slug":"greater-noida-travel-on-yamuna-expressway-becomes-expensive-new-toll-rates-implemented-2024-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Greater Noida : यमुना एक्सप्रेसवे पर फर्राटा भरने वालों के लिए सफर हुआ महंगा, टोल की नई दरें लागू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Greater Noida : यमुना एक्सप्रेसवे पर फर्राटा भरने वालों के लिए सफर हुआ महंगा, टोल की नई दरें लागू
Fri, 04 Oct 2024 06:09 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 04 Oct 2024 06:09 AM IST
सार
बुधवार रात 12 बजे से सभी प्रकार के वाहनों के लिए टोल की दरें बढ़ा दी गईं हैं। यह दरें दो साल बाद बढ़ाई गई हैं।
विज्ञापन
Yamuna Expressway
- फोटो : Facebook/Yamuna Expressway
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यमुना एक्सप्रेसवे पर फर्राटा भरने के लिए अब वाहन चालकों को अपनी जेब थोड़ी और ढीली करनी होगी। बुधवार रात 12 बजे से सभी प्रकार के वाहनों के लिए टोल की दरें बढ़ा दी गईं हैं। यह दरें दो साल बाद बढ़ाई गई हैं।
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा के जीरो प्वाइंट से आगरा के फतेहाबाद रोड तक 165 किमी लंबे यमुना एक्सप्रेसवे पर रोजाना 38 हजार वाहन गुजरते हैं जिनकी संख्या सप्ताहंत में 50 हजार के पार पहुंच जाती है। इस दूरी को तय करने के लिए अब दो पहिया वाहन चालक बाइक और स्कूटी वालों को 247.50 रुपये देने होंगे। इसी तरह एलएमवी (लाइट मोटर व्हीकल) श्रेणी में आने वाली कार, जीप आदि को 486.75 रुपये का भुगतान करना होगा।
विज्ञापन
हल्के मालवाहक वाहन जैसे मैक्स, टाटा टेंपो आदि को 759 रुपये देने होंगे। बस और ट्रक चालकों को 1542.75 रुपये टोल भुगतना होगा। हैवी कंस्ट्रक्शन मशीनों पर अब 2351.25 रुपये का टोल लगेगा। कारों, स्कूटर, बाइक अदि की ढुलाई करने वाले बड़े वाहनों पर 3027.75 रुपये का टोल लगेगा।
विज्ञापन
यमुना प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ. अरुणवीर सिंह ने बताया कि वर्ष 2022-23 में ही जेपी इन्फ्राटेक ने टोल की दरों में बढ़ाने की मांग की थी। तीन अक्तूबर से नई दरें लागू हो गईं हैं।