फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Greater Noida: PM will inaugurate and lay the foundation stone of three schemes of the district today

Greater Noida : पीएम मोदी आज करेंगे जिले की तीन परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास, औद्योगिक विकास को मिलेगी गति

Fri, 30 May 2025 06:15 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 30 May 2025 06:15 AM IST
सार

परियोजनाओं का कुल अनुमानित बजट करीब 350 करोड़ रुपये है। परियोजनाएं क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति को मजबूत करने और औद्योगिक विकास को गति देने में अहम भूमिका निभाएंगी।

विज्ञापन
Greater Noida: PM will inaugurate and lay the foundation stone of three schemes of the district today
PM Modi - फोटो : X/@BJP4India

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को कानपुर से गौतमबुद्ध नगर में तीन महत्वपूर्ण विद्युत परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इन परियोजनाओं का कुल अनुमानित बजट करीब 350 करोड़ रुपये है। परियोजनाएं क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति को मजबूत करने और औद्योगिक विकास को गति देने में अहम भूमिका निभाएंगी। इससे जिले के करीब 50 हजार से अधिक उपभोक्ताओं को निर्बाध आपूर्ति में मदद मिलेगी।

विज्ञापन


इन परियोजनाओं में इकोटेक 8 और इकोटेक 10 में 132-132 केवी क्षमता के दो विद्युत उपकेंद्रों का लोकार्पण शामिल है। इन दोनों विद्युत उपकेंद्रों का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद पूरी तरह से तैयार हो चुके हैं। यह उपकेंद्र क्षेत्र में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने में मददगार साबित होंगे, जिससे औद्योगिक इकाइयों और स्थानीय निवासियों को लाभ होगा। इसके अतिरिक्त यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में 220 केवी क्षमता वाले एक नए विद्युत उपकेंद्र का शिलान्यास किया जाएगा। इकोटेक 8 और इकोटेक 10 में विद्युत उपकेंद्र के निर्माण पर करीब 215 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं।
विज्ञापन


ट्रांसमिशन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि 220 केवी उपकेंद्र के निर्माण से यमुना विकास प्राधिकरण के औद्योगिक, आवासीय और एयरपोर्ट को विद्युत आपूर्ति मुहैया कराने में अहम साबित होंगे। इस बिजली उपकेंद्र के निर्माण में 135 करोड़ रुपये आने की अनुमान है। इकोटेक 8 और इकोटेक 10 में विद्युत उपकेंद्र के शुरू होने से ग्रेटर नोएडा क्षेत्र के 50 हजार से अधिक उपभोक्ताओं को निर्बाध आपूर्ति में मदद मिलेगी। वहीं यमुना प्राधिकरण के सेक्टर-28 में 220 के केवीए के बिजली उपकेंद्र का निर्माण कार्य शुरू हो सकेगा। इससे यमुना क्षेत्र में भविष्य में निर्बाध आपूर्ति दी जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहलगाम हमले के कारण 24 अप्रैल को रद्द हो गया था कार्यक्रम
24 अप्रैल को भी कानपुर में पीएम के हाथों विद्युत परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास कार्यक्रम प्रस्तावित था। लेकिन पहलगाम में आतंकी हमले के कारण इसे टाल दिया गया था। अब शुक्रवार को फिर से पीएम कानपुर से  लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।


शुक्रवार को जिले के दो नए बिजली उपकेंद्रों का लोकार्पण होगा। इसके साथ ही यमुना क्षेत्र में 220 केवी के बिजली उपकेंद्र का शिलान्यास किया जाएगा। पीएम कानपुर से शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे।
-डीके गुप्ता, अधिशासी अभियंता, विद्युत निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed