{"_id":"5b35e2704f1c1bf76e8baab5","slug":"greater-noida-husband-insistence-on-living-with-wife-after-divorce","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"तलाक देने की गलती का अहसास हुआ तो युवक ने किया ऐसा काम, थाने पहुंच गई महिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तलाक देने की गलती का अहसास हुआ तो युवक ने किया ऐसा काम, थाने पहुंच गई महिला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Updated Fri, 29 Jun 2018 03:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेटर नोएडा के बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के छपरौला निवासी एक युवक ने छह माह पहले तीन तलाक कहकर पत्नी को छोड़ दिया। अब गलती का अहसास हुआ तो पूर्व पत्नी के मायके घर के पास पड़ोसी बनकर रहने लगा। वह रोजाना मनाने की कोशिश कर रहा था।
इस बीच महिला ने सूरजपुर पुलिस से शिकायत कर दी। पुलिस ने पति को हिरासत में ले लिया है। हालांकि, पुलिस दोनों को मिलाने का प्रयास कर रही है।
युवती मुबारकपुर की रहने वाली है। जबकि, युवक छपरौला निवासी है। दो साल पहले दोनों की शादी हुई थी। कुछ दिन बाद दोनों के बीच कहासुनी होने लगी। जो मारपीट तक पहुंच गई। उसके बाद दोनों पक्षों की पंचायत हुई। पंचायत में बात नहीं बनी।
युवक ने पंचायत में ही तीन बार तलाक बोलकर पत्नी को छोड़ दिया। तलाक होने के बाद युवती अपने मायके आ गई। यह मामला छह माह पहले का था।

अब युवक को अपनी गलती का अहसास हुआ है तो वह उसे वापस घर लाना चाहता है। युवक का कहना है कि घरवालों ने उसे बहका दिया था। उसे अपनी गलती का अहसास हो गया है।
तीन माह पहले अपने घरवालों को छोड़ दिया है और मुबारकपुर में आकर महिला के पड़ोस में किराये पर कमरा लेकर रह रहा था। यहां रहकर एक कंपनी में नौकरी करता है।
युवक ने बताया कि वह कंपनी से मिलने वाले वेतन पूर्व पत्नी को देता है लेकिन वह उसके साथ रहने से इंकार कर रही है। वहीं युवती का आरोप है कि पति ने तलाक दे दिया है तो उसके साथ जाने का कोई मतलब नहीं है।
वह उस पर अपने साथ रहने का दबाव बना रहा है। घर आकर गाली गलौच और मारपीट करने का आरोप लगाया है। परेशान होकर युवती ने पुलिस से शिकायत की है। वहीं सूरजपुर पुलिस का कहना है कि युवती की शिकायत पर आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है।
दोनों पक्षों से बातचीत की जा रही है। मामूली बातों को लेकर दोनों अलग हुए थे। अब अगर दोनों साथ रहना चाहते है तो समझौता करा दिया जाएगा। ऐसा नहीं होने पर युवती की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।