{"_id":"5de0df7f8ebc3e54a230e0df","slug":"greater-noida-father-allegedly-killed-2-daughters-after-fight-with-wife-on-alcohol-and-other-issues","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रेटर नोएडाः पिता ने दिखाई हैवानियत, दीवार में सिर मारकर की दो बेटियों की बेरहमी से हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रेटर नोएडाः पिता ने दिखाई हैवानियत, दीवार में सिर मारकर की दो बेटियों की बेरहमी से हत्या
Fri, 29 Nov 2019 03:06 PM IST
पूजा त्रिपाठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Fri, 29 Nov 2019 03:06 PM IST
विज्ञापन
सूरजपुर में डबल मर्डर के बाद घर के बाहर मौजूद भीड़
- फोटो : जेपी शर्मा
ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर कस्बा स्थित बाराही मेला वाली गली से आज सुबह एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने पूरे इलाके में सनसनी मचा दी है। यहां एक पिता पर आरोप है कि उसने अपनी ही दो बेटियों को निर्ममता से मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन
गौरतलब है कि हरीश सोलंकी सूरजपुर कस्बा स्थित बाराही मेला वाली गली में पत्नी व तीन बच्चों के साथ रह रहा था। गुरुवार(28 नवंबर) रात हरीश का पत्नी से शराब पीने और अन्य कई वजहों को लेकर झगड़ा हो गया।
विज्ञापन
इसके बाद पत्नी अपने साढ़े चार साल के बेटे को लेकर मकान मालिक की पत्नी के कमरे में सो गई थी। शुक्रवार सुबह जब सब उठे तो देखा कि हरीश सोलंकी गायब था और उसके कमरे में बड़ी बेटी राधिका का शव पड़ा हुआ था।
विज्ञापन
वहीं छोटी बेटी का शव घर से लगभग 500 मीटर दूर एक खाली प्लॉट में मिला। हरीश पर दोनों बेटी की हत्या का आरोप है पुलिस मामले की जांच कर रही है। शुरुआती जांच में कहा जा रहा है कि दोनों बच्चों की हत्या बेरहमी से सिर कुचलकर या दीवार में मारकर की गई है।