फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Greater Noida Authority launched bulldozers against encroachment in flood area of Hindon river

ग्रेनो: हिंडन नदी के डूब क्षेत्र में कॉलोनाइजर से जमीन खरीद लोगों ने बनाए घर, प्राधिकरण का चला बुलडोजर; Video

Fri, 11 Jul 2025 06:27 PM IST
श्याम जी. माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: श्याम जी. Updated Fri, 11 Jul 2025 06:27 PM IST
सार

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने एनजीटी के आदेश पर हैबतपुर में हिंडन नदी के डूब क्षेत्र में अवैध कॉलोनी पर बुलडोजर चलाकर 30 हजार वर्ग मीटर जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराया। कार्रवाई में 10 से अधिक घर और दो दर्जन बाउंड्री वॉल ढहाई गईं।

विज्ञापन
Greater Noida Authority launched bulldozers against encroachment in flood area of Hindon river
अतिक्रमण के खिलाफ चला बुलडोजर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने हैबतपुर के डूब क्षेत्र में अतिक्रमण के खिलाफ शुक्रवार को बुलडोजर चलाया। प्राधिकरण ने करीब 30 हजार वर्ग मीटर डूब एरिया को अतिक्रमण से मुक्त कराया है। हिंडन के किनारे कॉलोनाइजरों से जमीन लेकर लोगों ने घर बना लिए थे, जिसे एनजीटी के आदेश पर ग्रेनो प्राधिकरण ने तोड़ दिया।

विज्ञापन


दरअसल, डूब क्षेत्र में अतिक्रमण के खिलाफ दायर एक याचिका पर सुनवाई करते हुए एनजीटी ने सिंचाई विभाग से कार्रवाई कर रिपोर्ट मांगी थी। प्राधिकरण के अधिसूचित एरिया में होने के नाते ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण व सिंचाई विभाग ने पुलिस के सहयोग से यह कार्रवाई की। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के महाप्रबंधक एके सिंह ने बताया कि ग्राम हैबतपुर के खसरा संख्या 209, 210, 211, 212, 213 और 217 की जमीन हिंडन नदी के डूब क्षेत्र में आता है। 
विज्ञापन




डूब क्षेत्र होने के बावजूद कॉलोनाइजर चोरी-छिपे प्लॉटिंग कर रहे हैं। शिवम एंक्लेव के नाम से अवैध कॉलोनी बसा रहे थे। दूरदराज से रोजगार की तलाश में आने वाले लोग घर की चाहत में इन कॉलोनाइजरों से जमीन खरीदकर निर्माण कर लिए थे। इन लोगों को प्राधिकरण की तरफ से नोटिस भी जारी अतिक्रमण हटाने को कहा गया था, लेकिन कोई असर नहीं पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनजीटी के आदेश पर प्राधिकरण के परियोजना विभाग के वर्क सर्किल एक के प्रभारी प्रभात शंकर के नेतृत्व में सिंचाई विभाग व पुलिस के सहयोग से अवैध निर्माण को ढहा दिया गया। इस कार्रवाई में 10 से अधिक निर्मित घर और दो दर्जन बाउंड्री वॉल को तोड़ दिया गया। सुबह करीब 5.30 से कार्रवाई शुरू हुई और तीन घंटे तक चली। इस कार्रवाई में 5 जेसीबी और 3 डंफरों का इस्तेमाल किया गया। अतिक्रमण हटाने के दौरान महाप्रबंधक एके सिंह और प्रभारी वरिष्ठ प्रबंधक प्रभात शंकर के अलावा वरिष्ठ प्रबंधक राजेश कुमार निम, वरिष्ठ प्रबंधक विनोद शर्मा, पुलिस अफसर दीक्षा सहित प्राधिकरण की टीम और बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।


ग्रेनो प्राधिकरण के एसीईओ सुमित यादव ने अतिक्रमण करने वाले को चेतावनी दी है कि ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की अधिसूचित एरिया में अनुमति के बिना या फिर बिना नक्शा पास कराए बिना अवैध निर्माण करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी, फिर वह एरिया चाहे डूब क्षेत्र ही क्यों न हो। एसीईओ ने लोगों से भी अपील की है कि ग्रेटर नोएडा में कहीं भी जमीन खरीदने से पहले प्राधिकरण से संपर्क कर पूरी जानकारी जरूर प्राप्त कर लें। अवैध कॉलोनी में अपनी गाढ़ी कमाई न फंसाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed