{"_id":"5bd4960ebdec2269927589ea","slug":"graduation-students-snatch-three-mobile-phones-in-30-minutes-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रेजुएशन के छात्रों ने 30 मिनट में झपट लिए तीन मोबाइल, पुलिस ने दो घंटे के भीतर दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रेजुएशन के छात्रों ने 30 मिनट में झपट लिए तीन मोबाइल, पुलिस ने दो घंटे के भीतर दबोचा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 27 Oct 2018 10:15 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौज मस्ती के लिए जामिया नगर और सरिता विहार इलाके से महज 30 मिनट के भीतर तीन लोगों से मोबाइल झपटने वाले दो छात्रों को पुलिस ने दो घंटे के भीतर दबोच लिया है। आरोपियों पहचान ओखला विहार निवासी जाहिद अहमद (19) और असगर अब्बास (20) के रूप में हुई है। दोनों से तीन मोबाइल फोन और चोरी की बाइक बरामद की गई है। आरोपी पत्राचार से अल्फलाह यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन कर रहे हैं।
विज्ञापन
दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस उपायुक्त चिन्मय बिश्वाल ने बताया कि जामिया नगर के बटला हाउस इलाके में बुधवार सुबह करीब 7.40 बजे नोएडा ड्यूटी जा रही युवती से बाइक सवार बदमाशों ने मोबाइल झपट लिया। करीब 7.50 में बदमाशों ने शाहीन बाग इलाके में मो. चांद नामक युवक से मोबाइल झपट लिया।। इसके बाद आरोपी शाहीन बाग के सामने सरिता विहार मदर डेयरी के पास पहुंचे और करीब 8.00 बजे निशांत कुमार नामक युवक का मोबाइल झपटकर भाग गए।
विज्ञापन
सूचना पर पुलिस ने मैसेज फ्लैश कर दिया गया। जांच में पता चला कि तीनों वारदात करने वाले बदमाशों का चेहरा मिलता जुलता है। जामिया नगर थाना प्रभारी उपेंद्र सिंह ने ऐसे बदमाशों पर नजर रखने के लिए कहा। इसी बीच सिपाही रवि ने फुटेज से मिलते जुलते चेहरे वाले बदमाशों को शाहीन बाग मेट्रो स्टेशन के पास आते हुए देखा तो उन्हें रुकने का इशारा किया। दोनों बदमाश भागने लगे तो रवि ने पीछा कर आरोपियों को दबोच लिया। तलाशी में आरोपियों से चोरी की बाइक व झपटे गए तीनों फोन बरामद कर लिए गए।
विज्ञापन