फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Government give 5 thousand carores to discoms, required audit

दिल्ली सरकार ने डिस्कॉम को दिए 5 हजार करोड़

Tue, 19 Jan 2016 11:33 AM IST
Updated Tue, 19 Jan 2016 11:33 AM IST
विज्ञापन
Government give  5 thousand carores to discoms, required audit

दिल्ली के ऊर्जा मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि तीनों बिजली वितरण कंपनियों का सीएजी ऑडिट जरूरी है। बिना सीएजी ऑडिट बिजली कीमत कम नहीं हो सकती है।

विज्ञापन


ऊर्जा मंत्री ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट में तर्क रखा जाएगा कि क्यों डिस्कॉम्स के खातों की जांच सीएजी से करानी जरूरी है।

ऊर्जा मंत्री ने कहा कि सरकारी खर्चे के हिसाब-किताब जांच करने वाली देश की सबसे बड़ी जांच एजेंसी सीएजी है, इसलिए डिस्कॉम्स के खातों की जांच सीएजी से होनी चाहिए।

विज्ञापन

सरकार डिस्कॉम्स को 5000 करोड़ रुपये दे चुकी है

Government give  5 thousand carores to discoms, required audit

दिल्ली सरकार ने डिस्कॉम्स को अभी तक 5000 करोड़ रुपये दे चुकी है। दी गई रकम का सही तरीके से और सही जगह उपयोग हुआ है इसकी जांच जरूरी है।


आम आदमी पार्टी की 49 दिनों की सरकार ने पहली बार बिजली वितरण कंपनी राजधानी और यमुना पावर लिमिटेड और टाटा पावर दिल्ली डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड (टीपीडीडीएल) के खातों की जांच सीएजी से कराने के आदेश दिए थे।

सीएजी जांच पूरी हो चुकी है, लेकिन अभी तक रिपोर्ट को सार्वजनिक नहीं किया गया है, क्योंकि मामला अदालत में लंबित है। हालांकि रिपोर्ट लीक हो गई थी जिसमें सामने आया था कि डिस्कॉम्स ने अपना घाटा करीब 8000 करोड़ रुपये बढ़ा कर बताया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed