फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi's 'Lakshmi' receives approval letter ahead of Raksha Bandhan

Delhi NCR News: रक्षाबंधन से पहले दिल्ली की लक्ष्मी को मिला तोहफा, एक को खाते में आएंगे 2500

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2026 06:35 PM IST
विज्ञापन
करीब 5 हजार महिलाओं का सत्यापन पूरा, तालकटोरा स्टेडियम से योजना का स्वीकृति पत्र बांटने की शुरुआत
विज्ञापन

9.22 लाख महिलाओं ने भरा फार्म, लाभार्थियों को कैश नहीं बल्कि डीबीटी से मिलेगी सहायता
पांइट्स : तालकटोरा स्टेडियम में पहुंचीं 2500 महिलाएं
2500 रुपये की राशि एक सितंबर से सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में आएगी
दिल्ली लक्ष्मी योजना के तहत करीब 9.22 लाख महिलाओं ने आवेदन किया

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। रक्षाबंधन से पहले दिल्ली की महिलाओं को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली लक्ष्मी योजना का पहला बड़ा तोहफा दिया है। तालकटोरा स्टेडियम में करीब पांच हजार पात्र महिलाओं को योजना की पहली किस्त का फाइनल वेरिफिकेशन और स्वीकृति पत्र सौंपने के साथ योजना के लाभ का वितरण शुरू हुआ। इसमें 2500 महिलाएं स्टेडियम पहुंचीं। सरकार के मुताबिक पहली किस्त की 2500 रुपये की राशि एक सितंबर से सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में डीबीटी के जरिये पहुंचेगी।

दिल्ली लक्ष्मी योजना के तहत करीब 9.22 लाख महिलाओं ने आवेदन किया है। इनमें पहले चरण में करीब पांच हजार महिलाओं की सभी जांच और वैधानिक प्रक्रिया पूरी कर उन्हें पात्र पाया गया है। 17 लाख महिलाओं को इस योजना का लाभ मिलेगा। बुधवार को तालकटोरा स्टेडियम में 65 पात्र महिलाओं ने बाकी लाभार्थियों का प्रतिनिधित्व किया। उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने कहा कि रक्षाबंधन के मौके पर दिल्ली लक्ष्मी योजना की शुरुआत महिलाओं के लिए आशीर्वाद जैसी है।
विज्ञापन


कैश नहीं मिलेगा, खर्च करने के कई विकल्प : 2500 रुपये की सहायता लाभार्थियों को नकद नहीं मिलेगी। महिला चाहें तो 1000 रुपये केंद्रीय बैंक डिजिटल मुद्रा के माध्यम से प्राप्त कर सकती हैं और बाकी 1500 रुपये सावधि जमा या आवर्ती जमा में निवेश कर सकती हैं। लाभार्थी पूरी 2500 रुपये की राशि भी जमा कर सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


केजरीवाल पर निशाना- देरी का कारण बताया : मुख्यमंत्री ने योजना में देरी को लेकर पिछली सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वह दिल्ली लक्ष्मी योजना को करीब एक साल पहले शुरू करना चाहती थीं, लेकिन पिछली सरकार की वजह से इसमें देरी हुई। केंद्रीय मंत्री और दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि रेखा गुप्ता सरकार प्रधानमंत्री की एक-एक गारंटी पूरी कर रही है। अब दिवाली पर अगला सिलिंडर मिलेगा। इस दौरान दिल्ली के सांसद, विधायक और कैबिनेट के सहयोगी भी मौजूद रहे।


स्वीकृति पत्र मिलने से खुश दिखीं महिलाएं (बातचीत)
- मुख्यमंत्री ने जो कहा था, वो पूरा कर दिया है, अब विश्वास हो गया है कि जल्द ही खाते में पैसे भी आ जाएंगे। -काजल
- ये हमारे लिए बहुत बड़ा सहारा है, मुख्यमंत्री ने एक महिला होने के कारण हमारी तकलीफों और जरूरतों को बखूबी समझा है। -शकुंतला
- मुख्यमंत्री ने रक्षाबंधन पर पैसे देने का वादा किया था, उन्होंने अपना वादा पूरा किया है, हर महीने 2500 रुपये मेरे लिए बहुत बड़ा सहारा है। - जानवी शर्मा
- हम तो इस योजना के शुरू होने का कब से इंतजार कर रहे थे, अब उम्मीद है कि जल्द ही खाते में पैसे आने लग जाएंगे - भारती तिवारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article