फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   DPL: East Delhi Riders defeated Purani Delhi 6 by 10 runs

डीपीएल: ईस्ट दिल्ली राइडर्स ने पुरानी दिल्ली छह को 10 रन से हराया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2026 06:55 PM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली। दिल्ली प्रीमियर लीग (डीपीएल) में ईस्ट दिल्ली राइडर्स ने पुरानी दिल्ली छह को 10 रन से मात दी। पहले बल्लेबाजी करते हुए ईस्ट दिल्ली ने 10 ओवर में छह विकेट पर 118 रन बनाए। सलामी बल्लेबाज सूर्यांश रैना ने 19 गेंदों पर 42 रन की आक्रामक पारी खेली, जबकि सुजल सिंह ने छह गेंदों पर 14 रन जोड़े। दिग्वेश राठी ने दो ओवर में नौ रन देकर दो विकेट झटके।
विज्ञापन

119 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पुरानी दिल्ली छह की शुरुआत अच्छी रही। आर्यन गौर व समर्थ सेठ ने पहले दो ओवर में 30 रन जोड़े, लेकिन सिमरजीत सिंह ने समर्थ को बोल्ड कर साझेदारी तोड़ी। कप्तान अनुज रावत 15 रन बनाकर आउट हो गए। आर्यन गौर ने पारी संभाले रखी, लेकिन आखिरी ओवरों में रन गति नहीं बढ़ा पाए। पंकज जसवाल ने छक्का मारा, लेकिन अगली ही गेंद पर आउट हो गए। पुरानी दिल्ली 10 ओवर में छह विकेट पर 108 रन ही बना सकी। हार के बावजूद टीम अंक तालिका में तीसरे स्थान पर रही और प्लेऑफ में पहुंची। अब एलिमिनेटर में उसका मुकाबला आउटर दिल्ली वॉरियर्स से होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed