{"_id":"fbe81087e0bc98218ec897f809026361","slug":"gov-employees-punishes-for-smoking-in-office","type":"story","status":"publish","title_hn":"दफ्तर में पी रहे थे सिगरेट, तभी आ गए साहब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दफ्तर में पी रहे थे सिगरेट, तभी आ गए साहब
अमर उजाला, नोएडा
Updated Sun, 02 Feb 2014 11:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सार्वजनिक स्थान पर धूम्रपान प्रतिबंधित होने के बावजूद सरकारी दफ्तरों में इस काम को खुलेआम अंजाम दिया जा रहा है। शनिवार को औचक निरीक्षण के दौरान कई कर्मचारी धूम्रपान करते पकड़े गए।
विज्ञापन
इन कर्मचारियों पर जुर्माना किया गया, साथ ही विभागीय कार्रवाई की चेतावनी भी दे दी गई। परिवहन विभाग के रीजनल इंस्पेक्टर महेश शर्मा ने दोपहर करीब साढ़े तीन बजे कार्यालय का औचक निरीक्षण किया।
विज्ञापन
यहां तैनात कुछ कर्मचारी गुटखा और पान चबाते पाए गए। उन्होंने गंदगी को देखते हुए कर्मचारियों को कड़ी फटकार लगाई।
इस दौरान छह कर्मचारियों पर जुर्माना किया गया। गंदगी के कारण एक हजार रुपये का जुर्माना कर्मचारियों पर ठोका गया, जबकि धूम्रपान के लिए 500 रुपये का जुर्माना किया गया।
विज्ञापन