{"_id":"57c7ef2b4f1c1b59212cb012","slug":"gold-field-medical-college-can-restart","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोबारा शुरू हो सकता है गोल्ड फील्ड मेडिकल कॉलेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोबारा शुरू हो सकता है गोल्ड फील्ड मेडिकल कॉलेज
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Thu, 01 Sep 2016 02:34 PM IST
विज्ञापन
गोल्डफील्ड कॉलेज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कई महीने से बंद गोल्ड फील्ड मेडिकल कॉलेज पर जड़ा ताला खुलने का रास्ता साफ हो गया है। मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया (एमसीआई) ने कॉलेज को अनापत्ति पत्र जारी कर नए सत्र में बैच शुरू करने की मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन
इसके बाद कॉलेज प्रॉपर्टी को स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा टेकओवर करने के निर्णय को सैद्धांतिक मंजूरी मिल गई है। अब सिर्फ मानव संसाधन मंत्रालय और मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च डिपार्टमेंट की मंजूरी मिलनी बाकी है। दोनों जगहों से मंजूरी मिलने के बाद मंत्रालय कॉलेज में दोबारा कक्षाएं शुरू कर सकेगा। सूत्रों की मानें तो नवंबर में कॉलेज पर लटका ताला खुल जाएगा।
विज्ञापन
दरअसल, छायसां स्थित गोल्ड फील्ड मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने मार्च में कॉलेज को बंद कर दिया था, जबकि कॉलेज में एमबीबीएस के 400 छात्रों का कोर्स पूरा नहीं हो सका है। कॉलेज बंद होने की वजह से छात्रों का भविष्य अधर में लटक गया। 400 से ज्यादा छात्रों ने भविष्य अधर में देख स्थानीय प्रशासन से लेकर स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज और मुख्यमंत्री मनोहरलाल तक गुहार लगाई थी।
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्री के निर्देश पर पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. ओपी कालरा ने कॉलेज प्रबंधन से बात की। ताकि छात्रों की पढ़ाई दोबारा शुरू कराई जा सके, लेकिन कॉलेज प्रबंधन ने हाथ खड़े कर दिए। इसके बाद मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च डिपार्टमेंट ने कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ मामला दर्ज कराया।
वहीं, सभी 400 छात्रों को प्रदेश के अलग-अलग मेडिकल कॉलेज में समायोजित किया गया, लेकिन अब सरकार कॉलेज प्रबंधन पर कानूनी शिकंजा कसने के साथ प्रॉपर्टी को भी टेकओवर करने जा रही है।
सीएम मनोहरलाल स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज द्वारा भेजी गई फाइल पर मुहर लगा चुके हैं। जिसके बाद मेडिकल काउसिंल ऑफ इंडिया (एमसीआई) की टीम ने पिछले सप्ताह कॉलेज परिसर का दौरा किया और दोबारा कॉलेज संचालन को मंजूरी दी। माना जा रहा है कि नवंबर में कॉलेज पर लटका ताला खुल जाएगा।