{"_id":"663894e2ab205abc1a0a0fc7","slug":"gogi-gang-miscreant-was-killed-it-happened-in-alipur-gang-war-for-supremacy-2024-05-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gogi Gang: वर्चस्व के लिए अलीपुर गैंगवार में हुई थी गोगी गैंग के बदमाश की हत्या, तिहाड़ जेल में रची थी साजिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gogi Gang: वर्चस्व के लिए अलीपुर गैंगवार में हुई थी गोगी गैंग के बदमाश की हत्या, तिहाड़ जेल में रची थी साजिश
Mon, 06 May 2024 02:03 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 06 May 2024 02:03 PM IST
सार
अलीपुर गैंगवार में गोगी गिरोह के बदमाश की हत्या वर्चस्व के लिए हुई थी। तिहाड़ जेल में बंद टिल्लू गैंग के बदमाश अमित उर्फ दबंग ने साजिश रचकर नरेंद्र मलिक की हत्या करवाई।
विज्ञापन
तिहाड़ जेल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोगी गैंग के सरगना जितेंद्र गोगी की रोहिणी कोर्ट में हत्या और तिहाड़ जेल में टिल्लू गैंग के सरगना सुनील उर्फ टिल्लू ताजपुरिया की हत्या के बाद दोनों गैंग में इलाके में वर्चस्व कायम करने के लिए गैंगवार एक बार फिर शुरू हो गई है। अलीपुर में गोगी गैंग के सदस्य की गोलियां मारकर हत्या इसी गैंगवार का नतीजा है।
तिहाड़ जेल में बंद टिल्लू गैंग के बदमाश अमित उर्फ दबंग ने साजिश रचकर नरेंद्र मलिक की हत्या करवाई। हमले में तरुण यादव घायल हो गया था। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और बाहरी उत्तरी जिला पुलिस ने संयुक्त जांच करते हुए गैंगवार के मामले में टिल्लू गैंग के दो शार्प शूटर सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपियों की पहचान गांव लाठ, सोनीपत हरियाणा निवासी विशाल, गांव बौंदकलां चरखी दादरी हरियाणा निवासी भरत कुमार और अलीपुर निवासी हैप्पी के रूप में हुई है।इनके कब्जे से पुलिस ने दो पिस्टल और एक बाइक बरामद की है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
22 अप्रैल की दोपहर बाइक सवार बदमाशों ने टेंपो चलाने वाले नरेंद्र मलिक पर अलीपुर में ताबड़तोड़ गोलीबारी कर उसकी हत्या कर दी। गोलीबारी में उसके साथ काम करने वाले तरुण यादव के पैर में तीन गोलियां लगीं थीं। बाहरी उत्तरी जिला स्पेशल स्टाफ निरीक्षक पवन यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जांच शुरू की।

साथ ही स्पेशल सेल की एक टीम भी जांच में जुटी। स्थानीय लोगाें से पूछताछ और सीसीटीवी कैमरे के जरिए पता चला कि दो बाइक पर सवार पांच बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया है। जांच में पता चला कि मृतक अलीपुर निवासी नरेंद्र मलिक का भाई सुरेंद्र गोगी गैंग का सक्रिय सदस्य है और हत्या के मामले में चार साल से जेल में बंद है। भाई के जेल जाने के बाद नरेंद्र भी गोगी गैंग में शामिल हो गया।
गोगी गैंग की टिल्लू गैंग से 2012 से पुरानी रंजिश चल रही है। टिल्लू गैंग के बदमाशों ने 2021 में रोहिणी कोर्ट में जितेंद्र गोगी की हत्या कर दी। जिसका बदला लेने के लिए 2023 में जेल में बंद गोगी गैंग के बदमाश योगेश ने अपने साथियों के साथ मिलकर टिल्लू की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। बाहरी परिक्षेत्र के संयुक्त आयुक्त राजीव रंजन सिंह ने बताया कि नरेंद्र की हत्या के पीछे गैंगवार की आशंका को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू की और तकनीकी जांच कर अलीपुर से हैप्पी और विशाल को सोनीपत से गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में पता चला कि विशाल टिल्लू ताजपुरिया गैंग का शार्प शूटर है। जिसने अपने चार साथियों सुमित उर्फ झुमका, सागर, नीरज और भरत के साथ मिलकर नरेंद्र और तरुण यादव पर गोलियां चलाईं। उधर स्पेशल सेल की टीम ने वारदात में शामिल भरत कुमार को गिरफ्तार कर लिया। तीनों आरोपियों पर पहले से कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं हैं।
तिहाड़ जेल में रची गई साजिश
आरोपी विशाल और भरत से पूछताछ के बाद पुलिस ने दावा किया है कि जेल में बंद गैंगस्टर अमित उर्फ दबंग के निर्देश पर उन्होंने नरेंद्र पर गोलियां चलाईं। उसने बताया कि वह अपने एक दोस्त के जरिए अमित उर्फ दबंग के संपर्क में आया। उसके बाद से वह अमित से फोन पर बात करने लगा। मार्च 2024 में अमित ने गोगी गिरोह के एक सदस्य की हत्या के लिए उसे और उसके सहयोगी सागर को नत्थूपुरा में एक घर दिया।

वारदात से एक दिन पहले आरोपी उसके साथ सुमित, नीरज और भरत शामिल हो गए। सुमित ने अन्य हमलावरों को पिस्तौल और कारतूस मुहैया कराए। साथ ही वारदात में इस्तेमाल बाइक भी अमित के गैंग के सदस्यों ने मुहैया करवाई। 22 को सभी घटनास्थल पर पहुंचे। हैप्पी पहले से वहां मौजूद होकर नरेंद्र के बारे में जानकारी दे रहा था। घटना को अंजाम देने के बाद सभी वापस नत्थूपुरा पहुंचे और फिर अगले दिन सभी हरियाणा में अलग-अलग जगहों पर चले गए।
गोगी गैंग को योगेश टुंडा चला रहा है
पुलिस के अनुसार गोगी गैंग को इस समय दुलिया कॉलोनी, अलीपुर निवासी योगेश टुंडा चला रहा है। रोहिणी कोर्ट में जितेंद्र गोगी की हत्या के बाद योगेश टुंडा ने ही गिरोह की कमान संभाल ली थी। टिल्लू ताजपुरिया गिरोह के सदस्योंं ने जिस नरेंद्र की हत्या की थी वह भी दुलिया कॉलोनी का रहने वाला है और टुंडा के संपर्क में था।