{"_id":"57429f4e4f1c1bb41569129c","slug":"girls-molested-in-night-shelters-of-delhi-claims-swati-maliwal-dcw-chief","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्लीः रैनबसेरों में होती है बच्चियों से छेड़छाड़, मनचले करते हैं परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्लीः रैनबसेरों में होती है बच्चियों से छेड़छाड़, मनचले करते हैं परेशान
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 23 May 2016 05:02 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : डेमो फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली के नाइट शेल्टर में महिलाएं और बच्चियां बिल्कुल भी सुरक्षित नहीं हैं। क्योंकि आयोग के निर्देश के बाद भी अभी तक संबंधित विभाग ने महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग रहने की व्यवस्था नहीं की है।
विज्ञापन
दिल्ली महिला आयोग टीम के दौरे की जांच में बच्चियों ने छेड़छाड़ की शिकायत दी है। उसके आधार पर पुलिस में मामला दर्ज करवा दिया गया है। यह कहना है दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल का।
विज्ञापन
मालीवाल शनिवार रात को बंगला साहिब गुरुद्वारा के पास बने नाइट शेल्टर होम में औचक निरीक्षण करने पहुंची थीं। स्वाति के आयोग सदस्य प्रोमिला गुप्ता व सारिका चौधरी भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
आयोग के मुताबिक, पांच और 10 वर्षीय दो बच्चियों के परिजनों ने छेड़छाड़ की शिकायत दी है। शेल्टर में आने-जाने का कोई रिकॉर्ड न होने के चलते ऐसे लोगों पर अंकुश लगाना मुश्किल है, जोकि छेड़छाड़ करने के मकसद से शेल्टर होम आते हैं।
स्वाति के मुताबिक, एक ई-मेल के आधार पर उन्होंने यह छापा मारा था। पुलिस को कई बार शेल्टर होम के पास सुरक्षा गश्त बढ़ाने की मांग की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसीलिए दिल्ली पुलिस के साथ-साथ दिल्ली शहरी आश्रय सुधार बोर्ड को भी नोटिस देकर 26 मई तक जवाब देने का निर्देश दिया है।