{"_id":"3c3c68831bf9ac64784353871c838a24","slug":"girl-students-facing-prolems-due-to-liquor-shop-near-school","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब के ठेकों ने हराम कर दी छात्राओं की जिंदगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब के ठेकों ने हराम कर दी छात्राओं की जिंदगी
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Wed, 09 Jul 2014 06:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद के तिलपत गांव में अवैध रूप से चल रहे दो शराब के ठेके महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा पर सवालिया निशान लगा रहे हैं। छेड़खानी और झपटमारी की घटना से अभिभावक छात्राओं को स्कूल भेजने में कतराने लगे हैं।
विज्ञापन
बढ़ती समस्या को देखते हुए तिलपत युवा संगठन ने जिला उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर इसे बंद कराने की मांग की है। संगठन ने कहा है कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बाद भी गांव में श्रीराम पब्लिक स्कूल व शांति निकेतन से पांच और 20 मीटर की दूरी पर शराब ठेका चल रहा है।
विज्ञापन
जबकि इसी रास्ते में दो मंदिर भी पड़ते हैं। अवैध तरीके से चल रहे ठेके को बंद कराने की कई बार मांग उठी मगर प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं होती।
तिलपत युवा संगठन के प्रधान गौरव शर्मा ने बताया कि ठेके पर शराबियों की भीड़ जुटी रहती है। छींटाकशी और वारदातों से छात्राओं को लोग स्कूल नहीं भेजना चाहते। वहीं युवाओं पर इसका बुरा प्रभाव पड़ रहा है। शराबी आए दिन राहगीरों से उलझते हैं। नियमों जल्द कोई कार्रवाई नहीं हुई तो लोग विरोध करेंगे।
विज्ञापन
यहां भी रिहाइशी इलाकों में चल रहे ठेके:
-फरीदाबाद सेक्टर-55, सेक्टर-30, सेक्टर-3, बाईपास रोड आदि।
क्या है नियम:
-सुप्रीम कोर्ट ने कुछ वर्ष पहले स्कूलों, रिहाइशी इलाकों और मंदिर से 100 मीटर तक शराब ठेकों को बंद कराने के निर्देश दिए थे।