फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   girl jumped in front of train at Najafgarh Metro station

मेट्रो के आगे कूदी युवती: दिल्ली के नजफगढ़ स्टेशन पर मचा हड़कंप, माता-पिता भी मौके पर पहुंचे

Tue, 13 Jan 2026 10:13 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Tue, 13 Jan 2026 10:13 PM IST
सार

Najafgarh Metro Station: पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और घटना के कारणों को लेकर आगे की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
girl jumped in front of train at Najafgarh Metro station
मेट्रो स्टेशन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नजफगढ़ मेट्रो स्टेशन पर मंगलवार दोपहर में 20 साल की युवती ने मेट्रो के सामने छलांग लगाकर जान देने की कोशिश की। घायल युवती को अस्पताल में ले जाया गया जहां से उसे दूसरे अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। युवती की हालत नाजुक बनी हुई है। उसके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिलने से कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस युवती के परिवार वालों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन

मेट्रो पुलिस उपायुक्त का काम देख रहे आईजीआई एयरपोर्ट के पुलिस उपायुक्त विचित्र वीर ने बताया कि मंगलवार दोपहर 1.15 बजे पुलिस को युवती के चलती मेट्रो के सामने छलांग लगाने की जानकारी मिली। जब तक जनकपुरी मेट्रो स्टेशन थाना पुलिस पहुंची, सीआईएसएफ और मेट्रो कर्मियों ने घायल युवती को सरकारी अस्पताल लेकर जा चुके थे। पुलिस वहां पहुंची तो पता चला कि लड़की के परिवार वाले मौके पर पहुंच गए हैं और लड़की को निजी अस्पताल में लेकर गए हैं। युवती की हालत नाजुक बनीं हुई है। अभी वह बयान देने की हालत में नहीं है। जांच में पता चला कि युवती नजफगढ़ की रहने वाली है।

पुलिस को युवती के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस युवती के परिवार वालों से पूछताछ कर मामले की छानबीन में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed