फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   girl going to tution crushed by bus in delhi death

स्कूटी से कंप्यूटर क्लास करने जा रही छात्रा को बस ने रौंदा

Sat, 18 Mar 2017 09:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 18 Mar 2017 09:29 AM IST
विज्ञापन
girl going to tution crushed by bus in delhi death
- फोटो : अमर उजाला

मूलचंद फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार बस ने शुक्रवार सुबह स्कूटी सवार छात्रा को रौंद दिया। छात्रा की मौके पर मौत हो गई। वह स्कूटी से कंप्यूटर क्लास जा रही थी। छात्रा घर से हेलमेट पहनकर निकली थी, मगर पुलिस को घटनास्थल से हेलमेट नहीं मिला है। पुलिस ने मामला दर्जकर बस चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारी के अनुसार काजल मंडल उर्फ मुस्कान (17) परिवार के मकान नंबर 429, सेक्टर-दो, टाइप-दो सादिक नगर में रहती थी। वह दिल्ली यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन कर रही थी। उसके पिता जापान एंबेसी में कार्यरत है और मां डिफेंस में है।
विज्ञापन


काजल शुक्रवार सुबह लाजपत नगर-तीन में स्थित कंप्यूटर इंस्टीट्यूट जा रही थी। जब वह मूलचंद फ्लाईओवर पर पहुंची तो पीछे से तेज गति से आ रही स्कूल बस ने टक्कर मार दी। टक्कर से छात्रा नीचे गिर पड़ी और बस का पहिया छात्रा के ऊपर ये गुजर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी बताया जा रहा है कि फ्लाईओवर पर छात्रा की स्कूटी अनियंत्रित हो गई थी और वह सड़क पर गिर पड़ी। पीछे से तेज गति से आ रही बस ने उसे कुचल दिया। पुलिस ने मामला दर्जकर बस चालक हीरालाल को गिरफ्तार कर लिया है। लाजपत नगर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed