फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   girl committed suicide after mother did not get cash after satnding que outside atm

बैंक की लाइन में लगने के बाद भी मां को नहीं मिला कैश तो बेटी ने फांसी लगा दे दी जान

Sun, 11 Dec 2016 10:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 11 Dec 2016 10:12 AM IST
विज्ञापन
girl committed suicide after mother did not get cash after satnding que outside atm

शादी समारोह में शामिल होने के लिए रुपये का इंतजाम नहीं होने से नाराज एक किशोरी ने बृहस्पतिवार दोपहर फांसी लगाकर जान दे दी। उसके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

विज्ञापन


मृतका की शिनाख्त पूजा (14) के रूप में हुई है। पूजा सरकारी विद्यालय में नौवीं कक्षा में पढ़ती थी। जानकारी के मुताबिक, पूजा अपने माता-पिता के साथ महावीर एन्क्लेव स्थित झुग्गी में रहती थी। पिता जगराम बेलदार व मां सुमित्रा घरों में काम करती है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार दोपहर पूजा ने अपने घर में फांसी लगा ली। जांच में पता चला कि पूजा अपने एक परिचित की शादी में झांसी जाना चाहती थी। इसके लिए उसने अपने परिजनों से पांच सौ रुपये मांगे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

कई घंटे बैंक की लाइन में लगी थी मां 

girl committed suicide after mother did not get cash after satnding que outside atm

पैसे के लिए पूजा की मां कई घंटों तक बैंक की कतार में लगी रही। स्कूल से लौटने के बाद पूजा मां के पास गई और बैंक के कतार में खड़ी रही। उसका नंबर आने से पहले बैंक में रुपये खत्म हो गए।

इससे निराश होकर पूजा घर पहुंची और चुन्नी की मदद से फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि परिजनों ने अपने बयान में बैंक वाली बात नहीं कही है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed