फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Ghazipur sabji mandi will be closed for general public entry only for retailer with pass

गाजीपुर सब्जी मंडी में भी आम लोगों का प्रवेश बंद, पास लिए आढ़ती ही कर सकेंगे व्यापार

Thu, 09 Apr 2020 02:11 AM IST
Rajeev Rai न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Thu, 09 Apr 2020 02:11 AM IST
सार

आढ़ती अपने यहां काम कर रहे कर्मचारियों का बनवाएंगे पास, ठेले पर सब्जी बेचने वालों को अभी सब्जियां खरीदने की अनुमति।

विज्ञापन
Ghazipur sabji mandi will be closed for general public entry only for retailer with pass
गाजीपुरी सब्जी मंडी का दृश्य - फोटो : amar ujala

विस्तार

दिल्ली की गाजीपुर सब्जी मंडी में भी आम लोगों के प्रवेश पर पूर्ण पाबंदी लगा दी गई है। अब सब्जी मंडी में केवल थोक व्यापारी ही माल की खरीद/बिक्री कर सकेंगे। आढ़तियों की दुकान पर काम करने वाले मजदूरों का भी पास बनवाना होगा। इसके लिए आढ़ती अपने यहां काम करने वाले अधिकतम तीन मजदूरों का पास बनवा सकेंगे जो सब्जी मंडी समिति के द्वारा बनाया जाएगा। हर आढ़ती की दुकान पर आने वाली गाड़ियों की संख्या को भी अधिकतम तीन तक सीमित कर दिया गया है जिससे मंडी में अनावश्यक भीड़भाड़ न हो और कोरोना संक्रमण फैलने का खतरा न बढ़े। व्यापार के दौरान मंडी के सभी व्यापारियों को मास्क पहनना, सैनेटाइज़र का इस्तेमाल करना और हाथ धोना अनिवार्य कर दिया गया है। आजादपुर सब्जी मंडी में इसी तरह का फैसला मंगलवार को ही लागू किया जा चुका है।

विज्ञापन

 
गाजीपुर सब्जी मंडी समिति के चेयरमैन सत्यदेव प्रसाद ने अमर उजाला को बताया कि कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे को देखते हुए मंडी में आम लोगों का प्रवेश रोक दिया गया है। इस दौरान मंडी में भीड़भाड़ न हो, इसके लिए आवश्यक कदम उठाये गये हैं। अब कोई व्यापारी ज्यादा सामान की खरीदी भी नहीं कर सकेगा। आढ़तियों को उतना ही माल खरीदने की अनुमति दी गई है जितना वे औसतन रोजाना बेच लेते हैं। इससे होर्डिंग पर भी रोक लगेगी और मंडी में अनावश्यक भीड़ को भी कम किया जा सकेगा।
विज्ञापन

 
आम लोगों को न हो सब्जी की कमी
आम लोगों को सब्जियों की कमी न हो, इसके लिए मंडी में ठेले वालों को आने की अनुमति दी गई है। इससे आम जनता तक जरुरी सब्जियां पहुंचती रहेंगी। ठेले वाले मंडी से सब्जी खरीद कर अपने इलाकों में बेच सकेंगे। लेकिन इस दौरान भी उन्हें कोरोना संक्रमण के उपायों का पालन करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
पटपड़गंज औद्योगिक थाना क्षेत्र के एसएचओ अरुण चौधरी ने अपने जवानों के साथ मंडी में भीड़ कम करने की जिम्मेदारी उठाई और व्यापारियों की सहमती से इसे आज पूरी तरह अमल में लाया गया। पुलिस मंडी में हर आने-जाने वालों पर निगाह रख रही है और पास चेक कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed