फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Ghazipur landfill site fire Environment Minister directed DPCC to impose fine on East Delhi Municipal Corporation

लैंडफिल साइट आग मामला: रिपोर्ट ने खोली अधिकारियों की लापरवाही की पोल, नगर निगम पर 50 लाख रुपये जुर्माना

Wed, 30 Mar 2022 04:17 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार Updated Wed, 30 Mar 2022 04:17 PM IST
सार

गाजीपुर लैंडफिल साइट पर लगी आग मामले में बड़ी लापरवाही सामने आई है। परिणामस्वरूप कई अधिकारियों पर गाज गिरने वाली है। इसके साथ ही  नगर निगम पर 50 लाख रुपये जुर्माना भी लगेगा। पर्यावरण मंत्री ने इस संबंध में निर्देश भी जारी किए हैं।

विज्ञापन
Ghazipur landfill site fire Environment Minister directed DPCC to impose fine on East Delhi Municipal Corporation
Ghazipur landfill site - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजीपुर लैंडफिल साइट पर लगी आग को लेकर दिल्ली सरकार ने पूर्वी निगम पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए 50 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। साथ ही घटना के समय मौजूद कर्मचारी व अधिकारी पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। इस संबंध में दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति(डीपीसीसी) ने आग लगने के कारणों को लेकर रिपोर्ट सौंपी है, जिसमें निगम की लापरवाही बताई गई है। 

विज्ञापन


पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि साइट पर बायो माइनिंग की प्रक्रिया चल रही है, जिससे इस तरह की आग लगने की संभावना कम हो सके। लेकिन, साइट पर 25 के बजाय केवल 21 ट्रोमेल मशीन ही काम करते पाई गई। साथ ही एंटी स्मॉग गन भी काम नहीं कर रही थी। लैंडफिल साइट की निगरानी के लिए लगाए गए 24 सीसीटीवी कैमरे में से सिर्फ 17 कार्य करते हुए पाए गए हैं।
विज्ञापन

 

अभी तक बाउंड्री का काम पूरा नहीं हुआ
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) ने निर्देश दिया था कि लैंडफिल साइट के चारों तरफ बाउंड्री की जाए, लेकिन अभी तक बाउंड्री का काम पूरा नहीं हुआ है। पर्यावरण मंत्री ने कहा कि डीपीसीसी की रिपोर्ट के आधार पर जो उल्लंघन देखा गया, उसके आधार पर अभी दो निर्देश डीपीसीसी को जारी किए हैं। पहला निगम के ऊपर 50 लाख का जुर्माना लगाने का निर्देश दिया गया है व दूसरा निर्देश इस दौरान जो कर्मचारी और अधिकारी ऑन ड्यूटी पर थे, उनकी लापरवाही को देखते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई करने के लिए निर्देश दिया गया है। इस संबंध में डीपीसीसी की तरफ से निगम को निर्देश दिया जा रहा है, जिससे कि इस तरह की घटनाएं रोकी जा सकें। 

सचिवालय में चार अप्रैल को होगी बैठक

पर्यावरण मंत्री ने कहा कि दिल्ली सचिवालय में पर्यावरण विभाग, राजस्व, पीडब्ल्यूडी, डीडीए, एमसीडी, फायर, एनडीएमसी सहित अन्य विभागों की संयुक्त बैठक चार अप्रैल को बुलाई गई है, जिससे इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके। दिल्ली विधानसभा की पर्यावरण समिति की अध्यक्ष आतिशी ने कहा कि दिल्ली विधानसभा की पर्यावरण समिति ने पूर्वी निगम आयुक्त को यह पूछने के लिए तलब किया है कि गाजीपुर लैंडफिल साइट को साफ करने और आग को रोकने के लिए क्या कदम उठाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed