{"_id":"66bbd74ee3368da012024455","slug":"youths-health-deteriorates-due-to-drinking-drug-to-get-rid-of-alcohol-dies-in-hospital-ghaziabad-news-c-134-1-sbd1004-111214-2024-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: शराब छुड़वाने की दवा पीने से बिगड़ी \nयुवक की तबीयत, अस्पताल में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: शराब छुड़वाने की दवा पीने से बिगड़ी युवक की तबीयत, अस्पताल में मौत
विज्ञापन
लोनी। अमित विहार कॉलोनी में रहने वाले युवक की शराब की लत छुड़वाने की दवा पीने से तबीयत बिगड़ गई। मंगलवार सुबह युवक की मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। पुलिस को मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है।
एसीपी अंकुर विहार भास्कर वर्मा ने बताया कि मंगलवार को लोनी बॉर्डर खाना पुलिस को सूचना मिली कि युवक सुनील (27) को जहर देकर मार दिया। सूचना पाकर पुलिस टीम अमित विहार कॉलोनी की गली नंबर-8 में पहुंची। सुनील के भाई दीपांशु कुमार ने पुलिस कंट्रोल रूम को यह सूचना दी थी। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की। पूछताछ में पता चला कि सुनील नशे का आदी हो गया था। वह नशा छोड़ने के लिए किसी व्यक्ति से दवाई ले रहा था। मंगलवार शाम को वह शराब छोड़ने के लिए फिर से दवाई पीकर घर आया था। घर आते ही उसकी तबीयत खराब होने लगी। परिजनों ने उसे दवाई दिलवाई लेकिन उसकी तबीयत और खराब होने लगी।
मंगलवार को परिवार के लोग सुनील को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल लेकर पहुंचे। आरोप है कि अस्पताल के स्टाफ ने सुनील को भर्ती करने से मना कर दिया। डॉक्टरों ने सुनील को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजनों सुनील को लेकर लोनी के अस्पताल में लेकर आए। एसीपी ने बताया कि मामले में परिजनों की तरफ से कोई शिकायत नहीं आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के कारण का पता चलेगा।