{"_id":"65cd34c9b5dad085640bba44","slug":"youth-smoking-in-hookah-bar-behind-acp-office-video-goes-viral-ghaziabad-news-c-134-1-sbd1003-106475-2024-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: एसीपी कायार्लय के पीछे हुक्का बार में धुआं उड़ा रहे युवा, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: एसीपी कायार्लय के पीछे हुक्का बार में धुआं उड़ा रहे युवा, वीडियो वायरल
विज्ञापन
साहिबाबाद। सहायक पुलिस उपायुक्त साहिबाबाद के कार्यालय और राजेंद्र नगर चौकी से महज 500 मीटर दूर मलंग कैफे में युवाओं को हुक्का पिलाकर नशा परोसा जा रहा है। मंगलवार शाम सात बजे हुक्का बार में धुआं उड़ाते युवक का वीडियो एक्स प्लेटफार्म पर प्रसारित हो गया। हैरत की बात है कि जिम्मेदार अधिकारियों के कार्यालय के पीछे ही युवा शासन-प्रशासन के नियमों को धुआं-धुआं कर रहे हैं, लेकिन पुलिस मुकदमा दर्ज कर 20 घंटे बाद भी जांच के बहाने खानापूर्ति में लगी है।
सोशल मीडिया एक्स प्लेटफार्म पर हिंदू गौरव नाम के यूजर हैंडिल से सीएम योगी आदित्यनाथ, यूपी पुलिस और गाजियाबाद पुलिस को टैग कर 12 सेकेंड का वीडियो अपलोड किया गया, इसमें एक युवक पंजाबी गाना बजाकर हुक्का पीकर नियमों को धुआं-धुआं करता दिख रहा है। शिकायतकर्ता ने इस वीडियो को राजेंद्र नगर सेक्टर-5 में सुपरटेक प्लाजा अपार्टमेंट के पास प्लाट मलंग कैफे का बताया है। इतना ही नहीं, शिकायत में स्थानीय चौकी की पुलिस की भूमिका पर भी सवाल खड़ा किया है। ऐसे में सवाल यह है कि सहायक पुलिस उपायुक्त के कार्यालय के पीछे चल रहे हुक्का बार की भनक साहिबाबाद कोतवाली पुलिस को क्यूं नहीं हुई। हालांकि, अपलोड वीडियो का संज्ञान डीसीपी ट्रांस हिंडन के मीडिया सेल ने लिया। अधिकारी की तरफ से जवाब में लिखा गया कि प्रकरण के संबंध में थाना साहिबाबाद पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत है।
जान बूझकर पुलिस कर लेती थी आंखें बंद:
राजेंद्र नगर में जिस प्लाट के भूतल पर मलंग कैफे में हुक्का बार का वीडियो प्रसारित हो रहा है। उसके ऊपर एक सरकारी बैंक की शाखा भी है, जिसमें साहिबाबाद पुलिस रोजाना सुरक्षा का जायजा लेकर वहां उपस्थिति भी दर्ज कराती है। शिकायतकर्ता और स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिसकर्मी बैंक में चेकिंग के दौरान हुक्का-बार को देखकर अपनी आंखें बंद कर लेते थे। अब राजेंद्र नगर चौकी इंचार्ज जोगेंद्र सिंह ने कैफे के मालिक युवराज और एक अज्ञात युवक पर मुकदमा दर्ज करा दिया, लेकिन एक्स प्लेटफार्म पर वीडियो प्रसारित होने के 20 घंटे बाद भी पुलिस जांच के नाम पर खानापूर्ति में लगी है।
विज्ञापन
डीसीपी निमिष पाटिल का कहना है कि हुक्का बार के वीडियो की जांच कर आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी। मामले में यदि किसी पुलिसकर्मी की लापरवाही सामने आई तो जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई होगी।
-