{"_id":"67823946d87476e9a707ac9b","slug":"youth-preparing-for-upsc-dies-in-accident-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-53-2025-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: यूपीएससी की तैयारी कर रहे युवक की हादसे में माैत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: यूपीएससी की तैयारी कर रहे युवक की हादसे में माैत
विज्ञापन
अभिषेक, फाइल फोटो
साहिबाबाद। कौशांबी रोडवेज बस अड्डे पर बृहस्पतिवार को तेज रफ्तार में बैक हो रही बस ने 22 वर्षीय युवक को कुचल दिया। मौके पर मौजूद लोग उसे निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान संभल के कलीथा निवासी अभिषेक कुमार के तौर पर हुई है। युवक बीटेक करने के बाद दिल्ली के मुखर्जी नगर में रहकर यूपीएससी की तैयारी कर रहा था।
बृहस्पतिवार को वह कौशांबी डाकखाने से अपना पार्सल लेने पहुंचा था। उसके मामा बदायूं के सगराय मुजरिया निवासी मधुकर सिंह की तहरीर पर पुलिस ने रोडवेज बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। मधुकर सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को उसका मंगाया पार्सल कौशांबी डाकखाने पहुंचा था। मुखर्जी नगर आवास तक पार्सल करीब तीन-चार दिन में पहुंचता।
इस वजह से अभिषेक खुद ही पार्सल लेने पहुंच गया। कौशांबी डिपो में वह कान में लीड लगाकर गेट नंबर एक की तरफ से जा रहा था। इस दौरान लोनी डिपो की रोडवेज बस को चालक ने तेज रफ्तार में बैक कर दिया। उस समय परिचालक भी मौजूद नहीं था।
विज्ञापन
बस की टक्कर लगते ही युवक उसके नीचे आ गया और बस के बाएं पहिये ने उसे रौंद डाला। चालक बस छोड़कर मौके से भाग निकला। इधर अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। बृहस्पतिवार शाम तक बदायूं के सगराय मुजरिया निवासी परिजन ट्रांस हिंडन पहुंचे और शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव उन्हें सौंप दिया गया।
युवक के मामा मधुकर सिंह बताते हैं कि अभिषेक के पिता दयाराम की मौत भी करीब 19 साल पहले सड़क हादसे में हुई थी।