फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   your address find in google

अब गूगल भी बताएगा खोड़ा में लोगों के घर का पता

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 12 Apr 2021 01:07 AM IST
विज्ञापन
your address find in google
अब गूगल भी बताएगा खोड़ा में लोगों के घर का पता
विज्ञापन

साहिबाबाद। खोड़ा में लोगों के घर तक पहुंचने की समस्या अब एक क्लिक में दूर होगी। रविवार को केंद्रीय राज्यमंत्री व सांसद जनरल वीके सिंह ने भवन नंबर प्लेट का विमोचन कर लोगों को उनका स्थाई पता देने के अभियान की शुरुआत की। अगले तीन महीने में खोड़ा की करीब साढ़े तीन लाख आबादी के 45064 घरों को नंबर प्लेट और पता मिल जाएगा। इन पते और नंबर प्लेटों को गूगल पर अपलोड किया जाएगा। नोएडा की निजी फर्म को पालिका परिषद से इसका टेंडर दिया गया है। नंबर प्लेट के लिए स्थानीय लोगों को 200 रुपये का शुल्क भी अदा करना होगा।

शनि बाजार रोड स्थित एक बैंक्वेट हॉल में भवन नंबर प्लेट के विमोचन कार्यक्रम में केंद्रीय सड़क-परिवहन राज्यमंत्री व सांसद जनरल वीके सिंह, विधायक सुनील शर्मा, महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा, चेयरमैन रीना भाटी और ईओ केके भड़ाना मौजूद रहे। कार्यक्रम में सांसद वीके सिंह ने कहा कि अब खोड़ा के लोगों को उनके घर का स्थाई पता और नंबर मिल जाएगा। इससे पहले लोगों को फार्म भरने और अन्य जरूरी कामों में काफी दिक्कत होती थी। कई बार विधायक, महानगर अध्यक्ष और चेयरमैन व ईओ के साथ इस मुद्दे पर बैठक भी हुई थी। जिसमें नोएडा की निजी फर्म को टेंडर दिया गया है। तीन महीने में फर्म खोड़ा की सभी आबादी को डोर-टू-डोर जाकर नंबर प्लेट देगी। इसके लिए आवेदक को 200 रुपये शुल्क भी देना होगा। पालिका परिषद के प्रत्येक भवन, दुकान और प्रतिष्ठान को अपना स्थाई पता और नंबर मिलेगा। सांसद ने कहा कि पिछले वर्षों में खोड़ा में काफी काम हुए हैं। अब दिल्ली-नोएडा समेत अन्य इलाकों के लोग यहां आना चाहते हैं। विधायक सुनील शर्मा ने लोगों को उनकी सभी समस्या का जल्द समाधान कराने का भरोसा दिया। महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा और चेयरमैन रीना भाटी ने लोगों की समस्याओं को जाना। इस बीच लोगों ने पानी की समस्या का मुद्दा भी उठ। कार्यक्रम में चेयरमैन प्रतिनिधि योगेश भाटी, सफाई निरीक्षक संजीव कुमार व सभासद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed