फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad shahibabad shaheed nagar under construction house roof collapse

गाजियाबाद में बड़ा हादसा: निर्माणाधीन मकान का लेंटर गिरा, मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका; वीडियो

Mon, 12 Oct 2026 07:22 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद Published by: विकास कुमार Updated Mon, 12 Oct 2026 07:22 PM IST
सार

इस दुर्घटना में मलबे के नीचे तीन से चार लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंच गया है। हादसे के असल कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है।

विज्ञापन
ghaziabad shahibabad shaheed nagar under construction house roof collapse
साहिबाबाद में हुआ बड़ा हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद स्थित थाना साहिबाबाद क्षेत्र के शहीद नगर इलाके में सोमवार को एक बड़ा हादसा सामने आया। यहां एक निर्माणाधीन मकान का लेंटर अचानक भरभराकर गिर गया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। हादसे के तुरंत बाद अफरा-तफरी का माहौल बन गया और लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।

विज्ञापन


Trending Videos

तीन से चार लोगों के दबे होने की आशंका
प्रारंभिक सूचना के अनुसार, इस दुर्घटना में मलबे के नीचे तीन से चार लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। वहीं अब तक दो लोगों का रेस्क्यू हो चुका है, बाकियों की तलाश जारी है। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंच गया है। हादसे के असल कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। फिलहाल, मलबे में दबे लोगों की सटीक स्थिति और उनके रेस्क्यू को लेकर आधिकारिक पुष्टि का इंतजार किया जा रहा है। प्रशासन द्वारा राहत और बचाव कार्य तेजी से जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed