फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Young man shot himself with a pistol to trap his father

Ghaziabad News: पिता को फंसाने के लिए युवक ने तमंचे से खुद को मारी गोली

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 12 Nov 2024 01:50 AM IST
विज्ञापन
Young man shot himself with a pistol to trap his father
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


मुरादनगर। एक युवक ने संपत्ति विवाद में पिता को फंसाने के लिए तमंचे से खुद के हाथ में गोली मार ली। गाजियाबाद के अस्पताल में युवक को भर्ती कराया गया है। पिता-पुत्र के बीच संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा है। पुलिस ने पिता की तहरीर पर बेटे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

संजयनगर कॉलोनी निवासी यशबिंदरपाल डीटीसी में चालक हैं। परिवार में पत्नी व दो बेटे हैं, उनका एक बेटा शुभम अपनी ससुराल में रहता है। यशबिंदरपाल व शुभम के बीच संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा है। यशबिंदरपाल ने शिकायत दर्ज कराई है कि रविवार रात शुभम अपने पिता के घर आया, वहां पिता व किरायेदारों से मकान खाली करने को कहा। आरोप है कि मकान खाली न होने पर शुभम ने पुलिस कंट्रोल पर फोन किया, इसके बाद शुभम ने अपने हाथ में गोली मार ली और तमंचा घर में फेंक दिया और पिता द्वारा गोली मारने का आरोप लगाते शोर मचा दिया।
विज्ञापन

सूचना पर वहां पुलिस पहुंची और घायल को स्थानीय अस्पताल से गाजियाबाद रेफर किया गया। एसीपी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि यशबिंदर पाल व उनके बेटे शुभम के बीच संपत्ति को लेकर विवाद चला रहा है। विवाद के कारण रविवार रात शुभम अपने घर आया और संपत्ति में हिस्सा मांगने लगा। शुभम ने तमंचे से खुद को गोली मारकर घायल कर लिया। एसीपी ने बताया कि शुभम के खिलाफ अवैध हथियार रखने व चलाने की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई है। घायल युवक को अस्पताल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल से छुट्टी होने पर उसे गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed