फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Young man murdered with one and a half inch knife, friends kept laughing

Ghaziabad News: डेढ़ इंच के चाकू से कर दी युवक की हत्या, दोस्त हंसते रहे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 23 Nov 2024 02:33 AM IST
विज्ञापन
Young man murdered with one and a half inch knife, friends kept laughing
गाजियाबाद। नंदग्राम थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार देर रात अलाव सेक रहे युवक के सीने में चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। एक के बाद एक आरोपी ने डेढ़ इंच के चाकू से सीने पर दो वार किए और फरार हो गया। अलाव से रहे अन्य लोग मामूली झगड़ा समझकर हंसते रहे। घायल जब जमीन पर गिरा तो उसे जिला एमएमजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल में हंगामा कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आलाकत्ल बरामद कर लिया है।
विज्ञापन

एसीपी सिहानी गेट पूनम मिश्रा ने बताया कि 26 वर्षीय महेश कुमार महतो पुत्र देवन महतो निवासी ग्राम दुहा थाना सकरा जनपद मुजफ्फरपुर बिहार वर्षों से परिवार के साथ श्रीराम हाइट सोसायटी के सामने शांतिनगर नंदग्राम में रहते थे। बृहस्पतिवार देर रात महेश महतो अपने तीन-चार दोस्तों के साथ घर के सामने अलाव जलाकर हाथ सेक रहे थे। इसी दौरान रूपेश महतो मूल निवासी ग्राम अतरसन थाना रसूलपुर जिला छपरा बिहार हाल निवासी नूर शांतिनगर अपने दोस्त सौरव के घर जा रहा था।
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि रूपेश शराब के नशे में था और सौरव से उधार लिए पैसे लौटाने जा रहा था। इसी दौरान रूपेश ने अलाव सेक रहे युवकों से गाली-गलौच कर दी। इसका महेश महतो ने विरोध किया। जिसके बाद दोनों में विवाद बढ़ गया और मारपीट हो गई। आरोप है कि इसी बीच रूपेश ने अपनी जेब से चाकू निकाला और महेश महतो के सीने में लगातार दो वार कर दिए। जबकि महेश के अन्य दोस्त अलाव सेकने में मशगूल रहे और दोनों के झगड़े पर हंसते रहे। घटना को अंजाम देकर आरोपी रूपेश महतो फरार हो गया। घायल महेश लड़खड़ा कर जमीन पर गिरा तो दोस्तों ने उसे जिला एमएमजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के कुछ देर बाद ही महेश महतो की मौत हो गई। परिजनों ने चिकित्सकों पर उपचार में लापरवाही बरतने का आरोप लगाकर हंगामा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन




हत्या की नहीं, चिकित्सक पर लापरवाही की सूचना दी

एसीपी पूनम मिश्रा ने बताया कि करीब साढ़े नौ बजे रूपेश ने चाकू मारकर महेश को घायल कर दिया था। रात करीब साढ़े 12 बजे पुलिस कंट्रोल रूम को परिजनों ने सूचना दी कि अस्पताल में तैनात चिकित्सक की लापरवाही से महेश महतो की मौत हो गई। परिजनों को अंदाजा ही नहीं था कि डेढ़ इंच के चाकू से युवक की मौत भी हो सकती है।



आरोपी बोला, पिता ने दिया था चाकू

पकड़े जाने पर शुक्रवार को आरोपी रूपेश महतो ने बताया कि यह चाकू वह तीन वर्षों से अपने साथ रखता है। पिता चंद्रिका महतो ने उसे यह चाकू दिया था। बताया था कि चाकू साथ होने पर बुरी नजर और काला साया पास नहीं आता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed