{"_id":"613c435d242c5161317f0142","slug":"young-man-murdered-in-ghaziabad-body-found-in-forest","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: गाजियाबाद में दवा लेने गए युवक की धारदार हथियार से हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: गाजियाबाद में दवा लेने गए युवक की धारदार हथियार से हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव
Sat, 11 Sep 2021 11:19 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 11 Sep 2021 11:19 AM IST
सार
गाजियाबाद के मसूरी के नाहल के रहने वाले युवक की धारदार हथियार से हत्या करने से हड़कंप मच गया। युवक का शव शनिवार सुबह जंगल में पड़ा मिला है। वह शुक्रवार सुबह घर से दवा लेने निकला था, इसके बाद वह लापता हो गया था।
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में मसूरी थाना इलाके में एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। युवक शुक्रवार सुबह से लापता था। शनिवार को युवक का शव जंगल में मिला है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, मसूरी इलाके के गांव नाहल निवासी युवक अनीस (30) की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। अनीस शुक्रवार सुबह घर से निकलने के बाद लापता हो गया था। युवक का शव शनिवार सुबह जंगल में पड़ा मिला।
शुक्रवार को सोशल मीडिया पर एक मैसेज वायरल हुआ था। इसमें लिखा था कि अनीस पुत्र सईद (30) शुक्रवार सुबह 9.30 बजे मेडिकल स्टोर पर दवाई लेने गए थे। तब से वह घर नहीं लौटा।
विज्ञापन
शनिवार सुबह अनीस की हत्या की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और जांच शुरू कर दी है।