फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Young man killed by beating with bricks in Bulandshahr

Murder: बुलंदशहर में ईंटों से पीट-पीटकर युवक की हत्या, लहूलुहान मिला शव

Wed, 27 Nov 2024 02:03 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 27 Nov 2024 02:03 PM IST
विज्ञापन
Young man killed by beating with bricks in Bulandshahr
bulandshahr murder - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले की खुर्जा कोतवाली इलाके के पुरानी तहसील रोड स्थित महर्षि वाल्मीकि आश्रम में मंगलवार रात ईंट से पीट-पीट कर युवक की हत्या कर दी गई। बुधवार सुबह आसपास के लोगों ने लहूलुहान शव देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव के पास ईंट भी बरामद की।
विज्ञापन


सराय मुर्तुजा खां मोहल्ला निवासी राजेश ने बताया कि उनका बेटा रजत उर्फ गद्दी (26) मजदूरी करता था। वह रोजाना महर्षि वाल्मीकि आश्रम में जाता था। वहां पर वह सफाई भी करता था। जिसके बाद आश्रम में सोता था। 
विज्ञापन


मंगलवार को भी रोजाना की तरह वह आश्रम में गया था। इसी दौरान उसकी कुछ लोगों ने ईंटों से सिर पर हमला कर हत्या कर दी। सुबह लोगों ने शव को देखा। जिसके बाद परिजनों और पुलिस को सूचित किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की है। कोतवाली खुर्जा नगर में तैनात प्रशिक्षु सीओ प्रखर पांडे ने बताया कि युवक की सिर पर प्रहार कर हत्या की गई है। जांच की जा रही है। अभी तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed