{"_id":"677f8671fe5f6c0f610d8627","slug":"young-man-falls-from-15-feet-high-roof-while-using-phone-dies-2025-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"दर्दनाक: फोन चलाते-चलाते 15 फीट ऊंची छत से गिरा युवक, सिर में चोट लगने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दर्दनाक: फोन चलाते-चलाते 15 फीट ऊंची छत से गिरा युवक, सिर में चोट लगने से युवक की मौत
Thu, 09 Jan 2025 01:49 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: आकाश दुबे
Updated Thu, 09 Jan 2025 01:49 PM IST
सार
वक की उम्र लगभग 35 वर्ष थी। रात्रि के अंधेरे में युवक छत से नीचे गिरा था। बताया जा रहा है कि जब युवक छत से गिरा था तब वह फोन का इस्तेमाल कर रहा था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : AI Generated
विस्तार
थाना विजय नगर क्षेत्र में फोन चलाते समय एक युवक 15 फीट ऊंची छत से गिर गया। आरसीसी रोड जिस पर सिर के बल गिरने से युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि छत पर रेलिंग न लगी होने के कारण युवक का न जाने कब पैर फिसल गया और उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, युवक चरण सिंह कॉलोनी में अपने परिवार सहित रहता था। युवक की उम्र लगभग 35 वर्ष थी। रात्रि के अंधेरे में युवक छत से नीचे गिरा था। बताया जा रहा है कि जब युवक छत से गिरा था तब वह फोन का इस्तेमाल कर रहा था। तेज आवाज होने पर परिवारजनों ने घर से बहार निकल कर देखा कि उनका बेटा नीचे गिरा पड़ा है। सिर में काफी चोट देखकर कोहराम मच गया। तभी परिवार वाले बेटे को लेकर हॉस्पिटल पहुंचे, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन